KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

IMG 20260518 070219

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों ने जताई साजिश की आशंका
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कायमगंज स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में रविवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवाओं के चलते लपटें कई दुकानों तक पहुंच गईं। आग की भयावहता ऐसी थी कि मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
अग्निकांड में फल व्यापारियों नन्हे मियां, शानू खान, इफ्तार और अंबुज गंगवार की दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। दुकानों में रखा नया बारदाना, फल कारोबार का सामान और अन्य सामग्री आग की भेंट चढ़ गई। व्यापारियों ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।
बताया गया है कि आम के सीजन को लेकर व्यापारियों ने बड़ी मात्रा में नया बारदाना और माल स्टॉक कर रखा था। आग लगते ही कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका धुएं और लपटों से भर गया। स्थानीय दमकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि एक गाड़ी से हालात काबू में नहीं आए। इसके बाद फर्रुखाबाद और एटा जनपद के अलीगंज से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ीं।
करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चार दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। देर रात तक एसडीएम अतुल कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी और कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ मंडी परिसर में डटे रहे और राहत कार्य की निगरानी करते रहे।
सुरक्षा गार्डों पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा
घटना के बाद बड़ी संख्या में व्यापारी मंडी पहुंच गए और मंडी समिति की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता और उमेश गुप्ता ने सुरक्षा गार्डों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते आग की सूचना मिल जाती तो इतना बड़ा नुकसान टाला जा सकता था।
व्यापारियों ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पीड़ित व्यापारियों को उचित मुआवजा दिया जाए।
कूड़े में लगी आग से फैली लपटें या फिर साजिश?
व्यापारियों ने आशंका जताई कि सफाई कर्मियों द्वारा कूड़े के ढेर में लगाई गई आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकानों तक पहुंच गई। वहीं कुछ व्यापारियों ने इस अग्निकांड में साजिश की भी आशंका जताई है।
हालांकि राहत की बात यह रही कि अंबुज गंगवार की दुकान में रखी लाखों रुपये कीमत की सरसों आग से सुरक्षित बच गई।
व्यापारियों की नाराजगी को देखते हुए एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने मंडी सचिव को सुरक्षा गार्डों की भूमिका की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने व्यापारियों को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes