KAIMGANJ NEWS ऑटो में बैठा ‘सफर का साथी’ निकला जेबकतरा, 40 हजार पार कर बुजुर्ग को धक्का देकर फरार

IMG 20260516 WA0294

KAIMGANJ NEWS कंपिल रोड पर दिनदहाड़े वारदात, बाइक सवार साथी संग चंद सेकेंड में हुए गायब; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कायमगंज-कंपिल रोड पर शुक्रवार को जेबकतरों ने एक बुजुर्ग को निशाना बनाते हुए दिनदहाड़े 40 हजार रुपये उड़ा दिए। वारदात उस समय हुई जब बुजुर्ग ऑटो से बैंक रुपये जमा करने जा रहे थे। हैरत की बात यह रही कि आरोपी पहले सहयात्री बनकर बुजुर्ग के पास बैठा और मौका मिलते ही जेब काटकर नकदी पार कर दी। चोरी का एहसास होने पर जब बुजुर्ग ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी धक्का देकर चलते ऑटो से कूद गया और पहले से तैयार खड़े बाइक सवार साथी संग फरार हो गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर खास निवासी शिवशंकर शुक्रवार को ट्रांसपोर्ट चौराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रुपये जमा करने के लिए ऑटो से कायमगंज आ रहे थे। रास्ते में एक संदिग्ध युवक उनके पास आकर बैठ गया। बताया गया है कि कायमगंज पहुंचने से पहले ही जेबकतरे ने बड़ी सफाई से उनकी पैंट की जेब काटकर उसमें रखे 40 हजार रुपये निकाल लिए।
कुछ देर बाद जब शिवशंकर का हाथ जेब पर गया तो जेब कटी देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत बगल में बैठे युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उन्हें जोरदार धक्का दे दिया और ऑटो से कूदकर सड़क किनारे पहले से खड़ी बाइक पर सवार हो गया। बाइक पर मौजूद उसका साथी पहले से ही तैयार खड़ा था। दोनों आरोपी पलक झपकते ही मौके से फरार हो गए।
पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही डायल 112 और मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीपी चौराहे पर लगे नगर पालिका के कैमरों समेत आसपास की दुकानों और एक स्कूल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। संदिग्धों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रोडवेज, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जेबकतरों का गिरोह लगातार सक्रिय है, लेकिन पुलिस की सख्ती के बावजूद घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब देखना होगा कि सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस आरोपियों तक कब पहुंच पाती है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ऑटो में बैठा ‘सफर का साथी’ निकला जेबकतरा, 40 हजार पार कर बुजुर्ग को धक्का देकर फरार

KAIMGANJ NEWS कंपिल रोड पर दिनदहाड़े वारदात, बाइक सवार साथी संग चंद सेकेंड में हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS महिला की जमीन पर फर्जीवाड़ा! बैंक से निकलवा लिया लोन, संपूर्ण समाधान दिवस में गूंजे कब्जे और धमकियों के मामले

KAIMGANJ NEWS 129 शिकायतें पहुंचीं तहसील, मौके पर सिर्फ 7 का निस्तारण, फरियादियों में भारी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news खाद मांगने पहुंचे किसान पर हंगामे का आरोप फार्मर रजिस्ट्री को लेकर दुकान पर गाली-गलौज, पुलिस जांच में जुटी

Farrukhabad news कंपिल, फर्रुखाबाद। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव त्योरखास में खाद वितरण को लेकर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ट्रांसफार्मर फुंका, 18 घंटे तड़पे 250 घर

Farrukhabad news –भीषण गर्मी में बिजली गुल, इनवर्टर हुए फेल, रातभर जागते रहे लोग कंपिल,[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आधी रात अस्पताल पहुंचे डीएम, बदहाल व्यवस्थाओं पर जताई सख्ती

Farrukhabad news –गंदगी, बंद एसी और अव्यवस्थित व्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार फर्रुखाबाद, जनपद[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सेवानिवृत्त शिक्षकों की विदाई में छलका दर्द, सम्मान समारोह में गूंजी पेंशन भुगतान की मांग

Farrukhabad news- 31 मार्च को रिटायर हुए 56 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान, लेकिन देयक और पेंशन[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सिटी मजिस्ट्रेट फर्रुखाबाद बनीं पारुल तरार, प्रदेश सरकार ने किए बड़े प्रशासनिक फेरबदल

Farrukhabad news लखनऊ/फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news नारी शक्ति के समर्थन में गरजे व्यापारी, 33% महिला आरक्षण लागू करने की उठी बुलंद आवाज

Farrukhabad news सशक्त नारी से ही बनेगा सशक्त राष्ट्र” — व्यापार संगठन ने राज्यपाल को[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes