KAIMGANJ NEWS 129 शिकायतें पहुंचीं तहसील, मौके पर सिर्फ 7 का निस्तारण, फरियादियों में भारी नाराजगी
कायमगंज। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस एक बार फिर भूमि विवादों, अवैध कब्जों और दबंगई की शिकायतों से गूंज उठा। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश कुमार सिंह और उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह की मौजूदगी में फरियादियों ने न्याय की गुहार लगाई। हालांकि 129 शिकायतों में से महज 7 मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका, जिससे लोगों में नाराजगी दिखाई दी। बाकी मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
महिला के नाम दर्ज जमीन पर खेला गया बड़ा खेल!
कम्पिल क्षेत्र के मोहल्ला बारह पत्थर निवासी प्रदीप कुमार ने तहसील दिवस में सनसनीखेज आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी मां के नाम खरीदी गई जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति ने बैंक अधिकारियों की कथित मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए। आरोप है कि जालसाजों ने उसी जमीन पर बैंक से ऋण भी पास करा लिया। पीड़ित ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। मामले ने तहसील दिवस में मौजूद अधिकारियों को भी चौंका दिया।
दबंगों ने खेत पर किया कब्जा, विरोध पर जान से मारने की धमकी
कम्पिल क्षेत्र के भागीपुर उमराह निवासी ओमनंदन ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि कुछ रसूखदार लोग उसकी मानीकपुर स्थित जमीन पर जबरन कब्जा किए हुए हैं। पीड़ित का कहना है कि खेत पर जाने पर आरोपी गाली-गलौज करते हैं और विरोध करने पर जानमाल की धमकी देते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी ने थाना पुलिस को तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
नाली बंद करने को लेकर बढ़ा विवाद
शमशाबाद क्षेत्र के नैगांव निवासी छक्कू लाल ने शिकायत करते हुए बताया कि वर्ष 2007 से उनके घर के दोनों ओर बनी नाली और खड़ंजे का पानी अब गांव का ही एक दबंग व्यक्ति रोक रहा है। इससे घर के आसपास जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है और परिवार परेशान है।
अतिक्रमण और पेड़ काटने का मामला भी पहुंचा तहसील
कम्पिल के अधिवक्ता बालकृष्ण ने नगर पंचायत कम्पिल कॉलेज के सामने मुख्य मार्ग पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग उठाई। वहीं पृथ्वी दरवाजा निवासी राहुल गुप्ता ने आरोप लगाया कि बहलोलपुर स्थित उनकी जमीन पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ों को विपक्षियों ने नुकसान पहुंचाया और खेत की मेड़ काट दी।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, प्रभारी तहसीलदार हर्षित, नायब तहसीलदार अनवर हुसैन समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ : जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct