KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बवाल: शिवरई मठ पर मनचलों ने काटा हंगामा, खाकी से बदसलूकी करने वाले तीन ‘कथित’ रक्षक पहुंचे हवालात
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। आस्था के केंद्र शिवरई मठ पर सोमवार को धर्म की ओट में छिपे ‘मनचलों’ ने सारी हदें पार कर दीं। खुद को धर्म और गौरक्षा का अलमबरदार बताने वाले कुछ युवाओं ने न केवल मठ की मर्यादा को धूमिल किया, बल्कि वर्दी का रौब दिखाने पहुंची पुलिस से भी दो-दो हाथ करने की हिमाकत कर डाली। पुलिस ने घेराबंदी कर बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख और गौरक्षा दल के जिला प्रभारी समेत तीन आरोपियों को दबोच कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
भक्ति के बीच ‘अश्लीलता’ का तड़का
सोमवार सुबह जब शिवरई मठ श्रद्धालुओं की भीड़ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज रहा था, तभी सड़क किनारे खड़े कुछ युवक वहां आने वाली महिलाओं और युवतियों पर गंदी नजरें गड़ाए बैठे थे। आरोप है कि ये युवक महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे कर रहे थे और भद्दे गाने गाकर फब्तियां कस रहे थे। मौके पर तैनात उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ने जब इन्हें रोकने की कोशिश की, तो ये युवक वहां से भाग निकले, लेकिन हरकतें बंद नहीं कीं।
वर्दी से उलझना पड़ा भारी
पुलिस टीम जब आरोपियों का पीछा करते हुए गांव के अंदर आकाश नामक युवक के घर पहुंची, तो वहां का नजारा ही बदल गया। समझाने के बजाय आरोपी पुलिस टीम पर ही चिल्लाने लगे और सरकारी कार्य में बाधा डाली। देखते ही देखते आरोपियों ने पुलिस से तीखी बहस शुरू कर दी और झगड़े पर आमादा हो गए। पुलिस ने भी सख्ती दिखाते हुए घेराबंदी की और तीनों को हिरासत में ले लिया।
हवालात पहुंचे ‘माननीय’:
- आकाश कश्यप: जिला सुरक्षा प्रमुख, बजरंग दल (निवासी चिलाका)
- नूतन चतुर्वेदी: जिला गौरक्षा प्रमुख (निवासी सिकन्दरपुर खास)
- आकाश: निवासी शिवरई मठ
बचाव में ‘हस्ताक्षर अभियान’ का सहारा
गिरफ्तारी के बाद अपनी साख बचाने के लिए गौरक्षा प्रमुख नूतन चतुर्वेदी ने नया पैंतरा चला। उनका दावा है कि वे ‘गौ माता को राष्ट्र माता’ घोषित कराने के लिए हस्ताक्षर अभियान चला रहे थे और ज्ञापन की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें बेवजह उठा लिया। हालांकि, पुलिस के पास इनकी ‘बदसलूकी’ और ‘अश्लील हरकतों’ की पूरी कुंडली तैयार है।
“महिलाओं से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में तीनों को गिरफ्तार किया गया है। शांति भंग की धाराओं में इनका चालान कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।” > — मदन मोहन चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक
ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct