KAIMGANJ NEWS कायमगंज: ‘आसमानी आफत’ ने छीनी ग्रामीणों की नींद, 14 घंटे तक ‘पाताल’ में रही बिजली

Picsart 26 03 24 06 46 33 213

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल |  भीषण गर्मी का टॉर्चर और उस पर बिजली विभाग की लाचारी! कायमगंज के रुटौल उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले करीब 200 गाँवों के लिए शुक्रवार की रात किसी ‘दुःस्वप्न’ से कम नहीं रही। तेज हवाओं के झोंके ने बिजली सिस्टम को ऐसा ‘करंट’ मारा कि करीब 14 घंटे तक समूचा इलाका अंधेरे के आगोश में समाया रहा।

मशीनें बनीं शोपीस, पसीने में नहाए ग्रामीण

​शुक्रवार रात करीब 10 बजे जब कुदरत ने करवट बदली, तो 33/11 उपकेंद्र रुटौल से जुड़े भटासा, न्यू भटासा, पितौरा और कंपिल फीडरों की सांसें फूल गईं। एचटी लाइन में हुए फाल्ट ने देखते ही देखते बिराहिमपुर, रुटौल, रानीपुर गौर, अल्लाहपुर और त्यौरखास समेत 200 गाँवों की बत्ती गुल कर दी।

हालत यह थी कि भीषण गर्मी और उमस के बीच घरों में रखे पंखे, कूलर और फ्रिज महज ‘शोपीस’ बनकर रह गए। लोग पूरी रात छतों और सड़कों पर टहलकर बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन राहत की एक बूंद तक नसीब नहीं हुई।

 

14 घंटे का ‘ब्लैकआउट’, दोपहर में मिली राहत

​शनिवार की तपती दुपहरी तक बिजली विभाग की टीम फाल्ट खोजने और उसे दुरुस्त करने में पसीना बहाती रही। आखिरकार दोपहर 12 बजे के करीब आपूर्ति बहाल हो सकी। 14 घंटे के लंबे ‘ब्लैकआउट’ के बाद जब बल्ब जले, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

क्या बोले जिम्मेदार?

​इस पूरे मामले पर जेई जावेद अहमद ने बताया कि तेज हवाओं के कारण एचटी लाइन में तकनीकी खराबी आ गई थी। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट को दुरुस्त कर दिया है और अब सभी क्षेत्रों में सुचारू रूप से बिजली सप्लाई की जा रही है।

रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव (दानिश खान)

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से तबाही: किसानों और बागवानों पर छाया आर्थिक संकट

KAIMGANJ NEWS – फसलों तथा आम के बागों में भारी नुकशान से सभी चिंतित कायमगंज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नजर हटी और कान का कुंडल पार: ई-रिक्शा में बैठी वृद्धा को राजस्थान की ‘शातिर’ महिलाओं ने बनाया शिकार!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल (फर्रुखाबाद)। सफर में जरा सी सावधानी हटी नहीं कि शातिर गिरोह ने[...]

DELHI NEWS

Delhi news संकट के दौर में भारत को नया सहारा: अंगोला बना भरोसेमंद तेल आपूर्तिकर्ता

Delhi news नई दिल्ली : – द एंड टाइम्स न्यूज वैश्विक तनाव, प्रतिबंधों और बदलते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अचरा रोड पर दुकान की दीवार फांदने वाले तीन शातिर दबोचे: पुलिस ने 72 घंटे में किया सनसनीखेज खुलासा

कायमगंज, फर्रुखाबाद। खाकी का इकबाल बुलंद! अचरा मार्ग स्थित बेरिया तिराहे के पास पान मसाले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: ‘आसमानी आफत’ ने छीनी ग्रामीणों की नींद, 14 घंटे तक ‘पाताल’ में रही बिजली

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल |  भीषण गर्मी का टॉर्चर और उस पर बिजली विभाग की लाचारी![...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज तहसील में हाई वोल्टेज ड्रामा: एसडीएम से भिड़ीं विधायक, पूछा— ‘किस गैंगस्टर के दबाव में रुकी पैमाइश

KAIMGANJ NEWS ● समाधान दिवस में गूँजी मुरैठी जमीन विवाद की गूँज, डॉ. सुरभि और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गैंगस्टर तालिब पर प्रशासन का ‘हंटर’: ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, सवा करोड़ की संपत्ति कुर्क

● किला मऊरशीदाबाद में भारी पुलिस बल ने की छापेमारी, जुबैर गैंग के गुर्गे का[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कस्बा शमशाबाद में प्लाट व मकान विवाद को लेकर महिला ने लगाई गुहार, दबंग पर अवैध कब्जा व धमकी का आरोप

Farrukhabad news – बताया कि विवादित अचल संपत्ति में कुछ हिस्सा उस व्यक्ति का भी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes