Farrukhabad news फर्रुखाबाद,
जनपद फर्रुखाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल का शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई और अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ आमजन में भी गहरा दुख व्याप्त हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय बंसल लंबे समय से उच्च रक्तचाप (बीपी) की समस्या से जूझ रहे थे। बताया जाता है कि बीते दिन वह अवकाश लेकर फर्रुखाबाद से बाहर गए थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।
संजय बंसल एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और सरल स्वभाव के अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और हमेशा आम जनता के लिए सुलभ बने रहे। उनकी कार्यशैली और व्यवहार ने उन्हें प्रशासनिक महकमे के साथ-साथ जनता के बीच भी विशेष सम्मान दिलाया।
उनके आकस्मिक निधन से प्रशासनिक कार्यों पर प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, जिले के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहेज की बलि चढ़ी ममता: सात माह की गर्भवती पत्नी का कातिल पति गिरफ्तार
KAIMGANJ NEWS –हैरतअंगेज खुलासा: बाइक नहीं मिली तो टी-शर्ट से घोंट दिया गला, मासूम अजन्मे[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में ‘सिस्टम’ का दम घोंट रहा अतिक्रमण: फुटपाथ पर कब्जा, सड़कों पर कोहराम!
–किसानों का फूटा गुस्सा: बाढ़ की मार और बिजली कटौती ने छीना चैन, प्रशासन को[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news हीट वेव एक्शन प्लान–2026 को लेकर डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न
Farrukhabad news फर्रुखाबाद : – जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार[...]
Apr
LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news 1076 हाय-हाय कम वेतन से त्रस्त कर्मचारियों का लखनऊ में मार्च, पुलिस से टकराव के बाद CM से मिलने की मांग
Uttar Pradesh news 1076 हाय-हाय!”: कम वेतन से त्रस्त कर्मचारियों का लखनऊ में मार्च, पुलिस[...]
Apr
UTTAR PRADESH LUCKNOW NEWS
Uttar Pradesh news 123 पुलिस निरीक्षकों को मिला सीओ पद पर प्रमोशन, चार अधिकारी बने रिटायरमेंट के दिन ही डिप्टी एसपी
Uttar Pradesh news लखनऊ / उ॰ प्र॰ उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर[...]
Apr
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news बेकाबू हालात: आरोपी की गिरफ्तारी को पहुँची पुलिस पर हमला, बिना वारंट कार्रवाई पर उठा विवाद
Uttar Pradesh news सुल्तानपुर / उत्तर प्रदेश जनपद सुल्तानपुर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भक्ति के सैलाब में डूबी कायमगंज नगरी: श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी का ‘विशाल भंडारा’ आज
KAIMGANJ NEWS – अष्टसिद्धि के दाता का हुआ भव्य श्रृंगार, ‘जय श्री राम’ के जयकारों[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी को खुली चुनौती: कायमगंज में चोरों का तांडव, अब परचून की दुकान को बनाया निशाना!
KAIMGANJ NEWS –बन्द कोल्ड स्टोरेज के पीछे से काटी नकब; लाखों के माल पर साफ[...]
Apr