KAIMGANJ NEWS दहेज की बलि चढ़ी ममता: सात माह की गर्भवती पत्नी का कातिल पति गिरफ्तार

Picsart 26 04 03 18 57 58 793

KAIMGANJ NEWS –हैरतअंगेज खुलासा: बाइक नहीं मिली तो टी-शर्ट से घोंट दिया गला, मासूम अजन्मे बच्चे की भी ली जान

​कायमगंज फर्रुखाबाद । दहेज के लोभ ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। कायमगंज कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे निर्दयी पति को सलाखों के पीछे भेजा है, जिसने महज एक मोटरसाइकिल की खातिर न केवल अपनी पत्नी की जान ली, बल्कि अपने ही सात माह के अजन्मे बच्चे का कातिल बन बैठा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई टी-शर्ट भी बरामद कर ली है।

​बाइक का जुनून और खूनी मंजर

​अमिलैया मुकेरी निवासी शिवेन्द्र उर्फ पिन्टू की शादी 8 अगस्त 2024 को शाहजहांपुर की सोभा देवी के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही घर में बुलेट और बाइक के लिए कलेश शुरू हो गया था। 30 मार्च को यह विवाद उस वक्त खूनी खेल में बदल गया जब शिवेन्द्र ने अपनी पत्नी सोभा पर हमला कर दिया।

​टी-शर्ट से दबाया गला, कबूला गुनाह

​क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में गठित टीम ने अचरा रोड स्थित बम्बा मोड़ के पास से हत्यारोपित शिवेन्द्र को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जो कहानी सुनाई, वह रूह कंपा देने वाली है:

  • ​आरोपी का इकबालिया बयान: “ससुर ने बाइक का वादा किया था, लेकिन दो साल बीत जाने पर भी नहीं दी। 30 मार्च को इसी बात पर झगड़ा हुआ, मैंने थप्पड़ मारा तो उसने बचाव में चप्पल उठा ली। बस, इसी तैश में आकर मैंने अपनी टी-शर्ट उतारी और उसका मुंह व गला तब तक दबाया जब तक उसकी सांसें थम नहीं गईं।”

​दोहरी हत्या का पाप

​मृतक सोभा सात माह की गर्भवती थी। कातिल पति ने सिर्फ एक औरत की हत्या नहीं की, बल्कि उस मासूम की भी जान ले ली जिसने अभी दुनिया तक नहीं देखी थी।

​पुलिस की कार्रवाई

​उपनिरीक्षक ज्ञानप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ‘टी-शर्ट’ को अहम सबूत के तौर पर बरामद कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल की काल कोठरी में भेज दिया गया है।

(ब्यूरो चीफ: जयपाल सिंह यादव/दानिश खान)

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes