Farrukhabad news Tet का विरोध :- 4 अप्रैल को आयोजित होने वाली दिल्ली रैली की रणनीति को लेकर फर्रुखाबाद में बैठक, 700 से अधिक शिक्षकों के शामिल होने का दावा

IMG 20260328 WA0201

Farrukhabad news फर्रुखाबाद : – 28 मार्च 2026
Tet(टीईटी) के विरोध में आगामी 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित विशाल रैली एवं धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जीआरडी गेस्ट हाउस, फर्रुखाबाद में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि टीएफआई के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री शिव शंकर पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद हरदोई के जिलाध्यक्ष श्री अक्षत पाण्डेय मौजूद रहे।
बैठक में जनपद फर्रुखाबाद के सभी सातों ब्लॉकों की इकाइयों एवं संघर्ष समिति की समीक्षा की गई। कार्यक्रम का संचालन अनुराग पाठक ने किया, जबकि व्यवस्था की जिम्मेदारी अवनीश चौहान एवं राज किशोर शुक्ल ने संभाली।

IMG 20260328 WA0200
इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पाण्डेय ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं से दिल्ली में होने वाले आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया, जिस पर सभी ने एकजुट होकर पूर्ण समर्थन देने का भरोसा जताया। वहीं जिलाध्यक्ष अक्षत पाण्डेय ने जानकारी दी कि जनपद के प्रत्येक ब्लॉक से एक-एक बस दिल्ली रवाना होगी और लगभग 700 से अधिक शिक्षक रैली में प्रतिभाग करेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों से दिल्ली पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव समेत विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्षों और मंत्रियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में प्रमुख रूप से निर्देश गंगवार, अमन कुमार, इसरार अहमद, अनुपम मिश्रा, सत्यभामा राठौर, अर्चना सिंह, बबीता, ओम सिंह चौहान, मोहम्मद शरीफ, गजेन्द्र सिंह, राजेंद्र कुमार, राकेश यादव, मीना परिहार, अल्का देवी, प्रतिमा चौहान, उपेंद्र गंगवार, डॉ. देवेंद्र यादव, सुशील माथुर, सतेंद्र पाल सिंह, मुन्नालाल यादव, अमित मिश्रा, जुबैर अहमद, राजीव राजपूत, शाहिद गौरी सहित संगठन के लगभग सभी पदाधिकारी एवं काफी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।
ब्यूरो रिपोर्ट :- जयपालसिंह यादव – दानिश रवान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes