Uttar Pradesh news महराजगंज / उत्तर प्रदेश। ( द एंड टाइम्स न्यूज ) 28 मार्च
नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंडल स्थित जनपद महराजगंज में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने एक बार फिर अपने साहस, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए मानवता की मिसाल पेश की। 22वीं वाहिनी के जवानों ने सड़क हादसे में घायल चार लोगों को न सिर्फ समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला, बल्कि उन्हें तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाई।
शुक्रवार देर रात नदी-02 ओपी पोस्ट के पास एक दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में यह दुर्घटना हुई। हादसे में ई-रिक्शा सवार एक पुरुष, एक महिला और दो मासूम बच्चे घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही समवाय प्रभारी ठूठीबारी, सहायक कमांडेंट प्रिया यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक (सामान्य) अजित तालुकदार अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उस समय आसपास कोई अन्य सहायता उपलब्ध नहीं थी, लेकिन एसएसबी जवानों ने बिना एक पल गंवाए मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
जवानों ने घायलों को बेहद सावधानी और तत्परता के साथ बाहर निकाला और अपने सरकारी वाहन (टाटा योद्धा) से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया, जिससे उनकी स्थिति में सुधार हुआ।
घायलों की पहचान बिंद्रेश यादव (32 वर्ष), सुमन यादव (30 वर्ष), अंश यादव (6 वर्ष) और मोहिनी (8 वर्ष) के रूप में हुई है। थोड़ी ही देर में परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जिनके सुपुर्द सभी घायलों को सुरक्षित सौंप दिया गया।
इस पूरी घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सशस्त्र सीमा बल केवल देश की सीमाओं की रक्षा ही नहीं करता, बल्कि जरूरत पड़ने पर आम नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए भी सदैव तत्पर रहता है। स्थानीय लोगों ने एसएसबी जवानों की इस त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल की सराहना करते हुए उन्हें सच्चा “रक्षक” बताया।
इस सराहनीय कार्य ने क्षेत्र में विश्वास और सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया है, वहीं यह संदेश भी दिया है कि वर्दी के पीछे सिर्फ कर्तव्य ही नहीं, बल्कि संवेदनशील दिल भी धड़कता है।
ब्यूरो रिपोर्ट -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में गूंजे बापू और शास्त्री जी के अमर तराने, नन्हें सितारों ने बांधा समां
KAIMGANJ NEWS रघुपति राघव की धुन से महका प्रांगण, तिरंगे को दी गई सलामी ‘अहिंसा[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बापू और शास्त्री के रंग में रंगा सी.पी. विद्या निकेतन: नन्हे कदमों की थाप से गूंजा देशभक्ति का तराना, डॉ. शिव ओम अंबर को मिला ‘गांधीयन सम्मान’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद सत्य, अहिंसा और सादगी के महानायकों की याद में सी.पी. विद्या[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कंपिल में दुस्साहसिक वारदात: रास्ते में रोककर साइकिल सवार ग्रामीण को बेरहमी से पीटा, सिर फोड़कर लहूलुहान किया; हमलावर फरार
Farrukhabd news–सिवारा-कंपिल मार्ग पर बाइक सवार तीन नकाबपोश/बदमाशों का तांडव, बीच सड़क पर लाठियां भांजकर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Shamshabad news गंगा का रौद्र रूप! चार मकान देखते ही देखते नदी में समाए, गांव में मचा हड़कंप
Shamshabad news –समैचीपुर चितार में तेज हुआ कटान, कई और घरों पर मंडरा रहा खतरा;[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आर-पार के मूड में ‘स्वास्थ्य की रीढ़’: कायमगंज में फूटा आशा बहुओं का गुस्सा, सीएचसी पर दूसरे दिन भी गरजीं कार्यकत्रियां; 5 अक्टूबर को लखनऊ में गूंजेगी ललकार
KAIMGANJ NEWS –15 दिन के मुकम्मल कार्य बहिष्कार का ऐलान, बेपटरी होने की कगार पर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news दहला शमसाबाद: 1 KM तक गूंजा बारूदी धमाका, 70 मीटर दूर जा गिरा लोहे का गेट; जिम्मेदार अफसरों के होंठ सिले
Farrukhabad news फर्रुखाबाद शमशाबा लाडमपुर दोयम इलाके में गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे बारूद का ऐसा[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हरदोई के ‘लाल’ नरेश अग्रवाल के 75वें जन्मदिन पर व्यापारियों का सेवा संकल्प: ईंट-भट्ठे पर जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र, केक काट मनाया ‘दान दिवस’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश की सियासत के कद्दावर चेहरे और ‘हरदोई के लाल’[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तालाब का पानी सड़क पर, गांव की नालियां जाम; घसिया चिलौली के ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार
KAIMGANJ NEWS –कूड़ा-कचरे से बजबजा रहीं नालियां, बारिश में बढ़ जाती है मुसीबत—जलभराव और गंदगी[...]
Oct