Farrukhabad news वृहद वृक्षारोपण की तैयारी तेज, 40.82 लाख पौधरोपण का लक्ष्य किया निर्धारित फर्रुखाबाद

IMG 20260325 WA0377

Farrukhabad news 25 मार्च 2026
फर्रुखाबाद में आगामी वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे समयबद्ध ढंग से अपनी तैयारियां पूर्ण करें। जनपद को वर्ष 2026 के लिए 40 लाख 82 हजार 488 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए भूमि का शीघ्र चिन्हांकन कर गड्ढों की खुदाई समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) ने बताया कि लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण का कार्य विभागों में आवंटित कर दिया गया है और उन्हें रोपण स्थलों के चिन्हांकन के निर्देश भी दिए गए हैं।बैठक में यह भी सामने आया कि ग्राम्य विकास, राजस्व, नगर पंचायत मोहम्मदाबाद, कमालगंज व शमसाबाद, पीडब्ल्यूडी, कृषि एवं रोडवेज विभाग की कार्ययोजनाएं अभी तक प्राप्त नहीं हुई हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को तत्काल कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त, वृक्षारोपण में बड़े पौधों को प्राथमिकता देने, खुले नालों को टैप करने तथा नाविकों का शीघ्र पंजीकरण कराने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news वृहद वृक्षारोपण की तैयारी तेज, 40.82 लाख पौधरोपण का लक्ष्य किया निर्धारित फर्रुखाबाद

Farrukhabad news 25 मार्च 2026 फर्रुखाबाद में आगामी वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए वृहद वृक्षारोपण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दर्दनाक सड़क हादसा: 28 वर्षीय युवक की मौत, मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

KAIMGANJ NEWS — जुगाड़ गाड़ी से गिरते ही ट्रैक्टर के पहिए से कुचल गया युवक,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बिना कागजों के फर्राटा भर रही थी ‘तंबाकू तम्बाकू लदी पिकअप मंडी सचिव की छापा मार कार्यवाही से हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –अटैना मार्ग पर घेराबंदी कर दबोची तंबाकू लदी पिकअप; टैक्स चोरी के बड़े[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक चढ़ा 132 केवी हाईटेंशन पोल पर, गांव में मचा हड़कंप

Farrukhabad news जहानगंज /फर्रुखाबाद जनपद फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में उस[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news वाराणसी में सिलेंडर ब्लास्ट से मकान ढहा, दो की मौत, दो घायल

Uttar Pradesh news वाराणसी / उत्तर प्रदेश: वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा गांव[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में पुलिस पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप, एडीजी से की गई शिकायत

Farrukhabad news मोहम्मदाबाद / फर्रुखाबाद 24 मार्च 2026 फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कामचोर अफसरों पर SDM का ‘हंटर’, समाधान दिवस में मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS 46 में से सिर्फ 4 का निपटारा; घर में घुसकर लूट और बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS kampil

KAIMGANJ NEWS खेत में ‘खूनी’ रंजिश: सरसों काटने पर मचा तांडव, लाठियां तानकर दी जान से मारने की धमकी

कायमगंज (फर्रुखाबाद)।अन्नदाता के पसीने से सींची गई फसल पर अब अपनों की ही बुरी नजर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes