KAIMGANJ NEWS –अटैना मार्ग पर घेराबंदी कर दबोची तंबाकू लदी पिकअप; टैक्स चोरी के बड़े खेल का पर्दाफाश, GST विभाग को बुलावा
कायमगंज (फर्रुखाबाद)।
इलाके में टैक्स चोरी और बिना कागजों के माल खपाने वाले सिंडिकेट पर प्रशासन ने कड़ा प्रहार किया है। तंबाकू के अवैध कारोबार के खिलाफ मंडी सचिव ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करते हुए एक पिकअप को रंगे हाथ दबोच लिया। ‘तंबाकू एक्सप्रेस’ बनकर दौड़ रही इस गाड़ी में न तो मंडी के प्रपत्र थे और न ही टैक्स के दस्तावेज। फिलहाल, गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और मामले की तपिश अब जीएसटी विभाग तक पहुंच गई है।
मुखबिर की सटीक टिप और फिल्मी अंदाज में घेराबंदी
मंडी सचिव शैलेंद्र कुमार को पुख्ता जानकारी मिली थी कि यूपी 27 डीटी 1845 नंबर की एक पिकअप संदिग्ध रूप से तंबाकू की खेप लेकर निकलने वाली है। सूचना मिलते ही सचिव ने टीम के साथ अटैना-कंपिल मार्ग पर जाल बिछा दिया। जैसे ही पिकअप नजर आई, टीम ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से चालक को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
35-40 पैकेट तंबाकू, लेकिन कागज ‘निल बटा सन्नाटा’
जांच के दौरान जब चालक बृजभान (निवासी मरथरा, शाहजहांपुर) से माल के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह बगलें झांकने लगा। गाड़ी में ओरछा और मैनार जैसे नामी ब्रांड्स के करीब 35 से 40 पैकेट तंबाकू लदे हुए थे। एक भी कागज न होने पर टीम ने तुरंत पिकअप को अपने कब्जे में लिया और नवीन मंडी स्थल कायमगंज ले आई।
मंडी सचिव की दो टूक: ‘बिना जुर्माना नहीं छूटेगा वाहन’
मंडी सचिव शैलेंद्र कुमार ने कड़े लहजे में कहा कि:
”गाड़ी का वजन कराकर नियमानुसार भारी जुर्माना वसूला जाएगा। जब तक पाई-पाई का हिसाब और जुर्माना जमा नहीं होगा, तब तक वाहन नहीं छोड़ा जाएगा। हमने जीएसटी विभाग को भी अलर्ट कर दिया है।”
पर्दे के पीछे का खेल: गंगा पार से चल रहा है ‘नो पेपर’ नेटवर्क
सूत्रों की मानें तो यह महज एक बानगी है। गंगा पार के इलाकों से कायमगंज की मंडियों और गोदामों तक बिना कागजों वाली तंबाकू की सप्लाई का एक संगठित नेटवर्क सक्रिय है। बिना टैक्स और बिना मंडी शुल्क के चल रहा यह ‘काला खेल’ सरकार को हर महीने लाखों के राजस्व का चूना लगा रहा है। सचिव की इस कार्रवाई के बाद से अवैध कारोबारियों के सिंडिकेट में खलबली मची हुई है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun