KAIMGANJ NEWS मौत बनकर झपटा सियार: 17 दिन तक जंग लड़ने के बाद ‘राधिका’ हारी जिंदगी की बाजी

IMG 20260318 WA0376

KAIMGANJ NEWS –खेत से घर तक खूनी तांडव, मासूम की मौत से कायमगंज में कोहराम; दहशत में ग्रामीण​कायमगंज (कायमगंज,फर्रुखाबाद)।

इलाके के ग्राम पट्टी मजरा लालपुर में 17 दिनों से मौत को मात देने की कोशिश कर रही 7 साल की मासूम राधिका आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। बुधवार को जब उसने आखिरी सांस ली, तो पूरे गांव की आंखें नम हो गईं। सियार के उस एक हमले ने न सिर्फ एक हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया, बल्कि पूरे क्षेत्र को दहशत के साये में धकेल दिया है। बीती 2 मार्च की दोपहर राधिका के लिए काल बनकर आई थी। वह अपने पिता प्रवेश कुमार के साथ खेत पर गई थी, जहाँ पिता तंबाकू की फसल सींच रहे थे। तभी झाड़ियों में छिपे खूंखार सियार ने अचानक राधिका पर हमला बोल दिया। मासूम की चीखें सुनकर जब तक ग्रामीण दौड़ते, सियार उसे लहूलुहान कर चुका था।​ग्रामीणों के मुताबिक, यह सियार इतना बेखौफ था कि खेत पर हमले के बाद वह गांव में घुस आया। वहां घर के दरवाजे पर बैठी राधिका की दादी संसारवती को भी अपना निशाना बनाया। एक ही दिन में एक ही परिवार पर दोहरे हमले से गांव में चीख-पुकार मच गई। ​बुधवार को राधिका की तबीयत अचानक बिगड़ी। लोहिया अस्पताल से सैफई रेफर किए जाते समय रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। मासूम का शव घर पहुँचते ही कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, जिनकी लाडली अब इस दुनिया में नहीं रही। ​सिर्फ लालपुर ही नहीं, बल्कि पड़ोसी गांव जौरा में भी सियार का आतंक चरम पर है। बताया जा रहा है कि यह आदमखोर अब तक 10 से ज्यादा मवेशियों को निवाला बना चुका है। लोग अब शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं।

​अधीक्षक का बयान: > “बालिका को एंटी-रेबीज के पूरे डोज दिए गए थे। मृत्यु की खबर मिलते ही टीम गठित कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव जाकर परिजनों और संपर्क में आए लोगों की जांच करेगी।”

— डॉ. विपिन सिंह, सीएचसी अधीक्षक

 

​बड़ा सवाल: आखिर कब जागेगा वन विभाग?

​एक मासूम की मौत ने प्रशासन और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या विभाग किसी और बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है? ग्रामीण अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं और जल्द से जल्द खूंखार सियार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

​ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes