Farrukhabad news नवाबगंज में भीषण सड़क हादसा: डंपर ने बाइक सवार तीन भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Picsart 26 03 15 15 42 20 388

Farrukhabad news –​दुकान में घुसा अनियंत्रित डंपर, चालक फरार; मृतकों में दो सगे व एक चचेरा भाई शामिल
​फर्रुखाबाद। जनपद के कस्बा नवाबगंज के मुख्य चौराहे पर शनिवार देर रात एक बेकाबू डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर एक पेड़ को उखाड़ते हुए सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसा। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार देर रात जब कस्बे में सन्नाटा था, तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार तीनों युवक डंपर के पहियों के नीचे आ गए। टक्कर के बाद भी डंपर नहीं रुका और सड़क किनारे खड़े एक बड़े पेड़ को जड़ से उखाड़ता हुआ दुकान में जा घुसा। संयोगवश दुकान बंद होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
मृतकों की हुई शिनाख्त
​पुलिस की प्रारंभिक जांच और परिजनों के पहुंचने के बाद मृतकों की पहचान पुष्पेंद्र (20) पुत्र स्व. कमलेश सिंह, अर्पित यादव (18) पुत्र मान सिंह और निशु (15) पुत्र कैलाश के रूप में हुई है। ये तीनों थाना नया गांव के कूड़ा नावर के निवासी थे और आपस में भाई थे। परिजनों ने बताया कि तीनों शनिवार शाम करीब 8 बजे खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
​हादसे ने कई अनसुलझे सवाल छोड़ दिए हैं। परिजनों को आशंका थी कि अर्पित अपने साथियों के साथ नवाबगंज के कलौली महबूल्लापुर स्थित अपनी ननिहाल गया होगा। हालांकि, उसके मामा सेवाराम ने स्पष्ट किया कि तीनों वहां नहीं पहुंचे थे। ऐसे में आधी रात को तीनों युवक फर्रुखाबाद मार्ग पर कहां से आ रहे थे, यह अभी रहस्य बना हुआ है।
​मृतक अर्पित और निशु के पिता दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं। अर्पित की अगले वर्ष शादी होनी तय थी, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। अर्पित इस वर्ष कक्षा 10 और निशु कक्षा 8 का छात्र था। युवकों की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। माताओं और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस की कार्रवाई
​थाना पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि बाइक के नंबर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। फरार चालक की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सुरों की महफ़िल में गूंजा कायमगंज, ‘आवाज़-ए-सीपीवीएन’ में छात्रों ने बिखेरा जादू 

KAIMGANJ NEWS –आशा भोसले को समर्पित प्रतियोगिता में जूनियर-सीनियर प्रतिभाओं का दमदार प्रदर्शन, विजेताओं पर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news खाकी की नाक के नीचे ‘मधुशाला’: गीता पुरम कॉलोनी में सुबह-सुबह सजती है अवैध शराब की मंडी

Farrukhabad news ● 80 का पउआ 100 में पार, शिकायतों के बाद भी पुलिस के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 बाजार में ‘शराब बनाम सम्मान’ की जंग: महिलाओं का फूटा गुस्सा, ठेके पर घमासान 🔥

KAIMGANJ NEWS – रौकरी में शराब ठेके के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, पुलिस से नोंकझोंक के[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में रिश्तों का कत्ल: शादी के विवाद में बेटों ने पिता को उतारा मौत के घाट

Farrukhabad news -70 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम हत्या से गांव में सनसनी – शादी को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज तहसील में किसानों का फूटा गुस्सा: भ्रष्टाचार, लापरवाही और अव्यवस्था के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

KAIMGANJ NEWS -लेखपालों की गड़बड़ी, फसल नुकसान, बिजली संकट और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS

Farrukhabad news कमालगंज में रसोई गैस संकट गहराया, उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा — सड़क जाम कर जताया विरोध

Farrukhabad news -कई दिनों से गैस न मिलने पर लोगों का धैर्य टूटा -महिलाओं ने[...]

DELHI NEWS

Delhi news हॉर्मुज पर ‘डबल नाकाबंदी’, लेबनान में हमले जारी—ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध में गतिरोध गहराया, वैश्विक संकट के संकेत”

Delhi news -तेल आपूर्ति पर असर, कूटनीति विफल; ईरान-अमेरिका आमने-सामने,इजराइल-लेबनान मोर्चा भी गरम नई दिल्ली[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes