Uttar Pradesh news असहनीय प्रसव पीड़ा में महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, मौत के मुंह से खींच लाई गर्भस्त ‘नन्ही परी’ को

Picsart 26 02 20 17 32 09 584

Uttar Pradesh news – प्रसूता की गंभीर हालत के बीच कड़ी मशक्त से डाक्टरों ने कराई नारमल दिलेवरी
साभार :-
(एंड टाइम्स न्यूज )
​ बहराइच / उत्तर प्रदेश
बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के नंदवल गांव से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ प्रसव पीड़ा से बेहाल एक बेबस मां ने दर्द की इंतहा होने पर खुद को ही लहूलुहान कर लिया। घर में अकेलेपन और असहनीय पीड़ा के बीच महिला ने जो कदम उठाया, उसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था; अस्पताल में मौत से जूझती महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म देकर सबको हैरान कर दिया।
*​असहनीय दर्द और अकेलेपन की मार*-
​जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय ननकई के पति की 6 माह पूर्व बीमारी से मौत हो चुकी है। वह अपने चार बेटों के साथ संघर्षपूर्ण जीवन जी रही थी। गुरुवार दोपहर जब उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई, उस वक्त बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। दर्द जब बर्दाश्त से बाहर हो गया, तो बदहवास स्थिति में उसने रसोई में रखे चाकू से खुद पर जानलेवा हमला कर दिया।
=​चीख सुनकर दौड़े पड़ोसी, मौके का मंजर देख उड़े होश =
​महिला की चीखें सुनकर जब पड़ोसी घर के भीतर पहुंचे, तो वहां का नजारा देख उनकी रूह कांप गई। ननकई खून से लथपथ तड़प रही थी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे फखरपुर सीएचसी पहुंचाया।
​अस्पताल में ‘चमत्कार’: गंभीर हालत में भी दी जिंदगी को दस्तक
​सीएचसी के डॉक्टरों के सामने दोहरी चुनौती थी—एक तरफ महिला की जान बचाना और दूसरी तरफ सुरक्षित प्रसव कराना। डॉक्टरों की तत्परता से ननकई ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टरों ने इसे किसी चमत्कार से कम नहीं माना कि इतनी गंभीर चोटों के बावजूद ‘नॉर्मल डिलीवरी’ सफल रही।
=किया ​लखनऊ रेफर, दुआओं का दौर जारी =
​चूंकि महिला के पेट का घाव काफी गहरा था, इसलिए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल और फिर वहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस एन.एन. त्रिपाठी ने बताया कि महिला की हालत नाजुक है और उसे उच्च स्तरीय इलाज के लिए भेजा गया है। फिलहाल मासूम बच्ची सुरक्षित है, और गांव वाले ननकई के सकुशल लौटने की दुआ कर रहे हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes