KAIMGANJ NEWS – बैंड बाजे के साथ बेटी के जन्म पर निकाली शोभायात्रा मनाया जश्न की पुष्प बर्षा
कायमगंज/फर्रूखाबाद
समाज में बदलती बिचार धारा तथा बेटा-बेटी के बीच खत्म होती दूरी की अनोखी तस्वीर नगर के मोहल्ला सधवाड़ा में देखने को मिली, जहां नवजात कन्या के जन्म पर ऐसा भव्य स्वागत किया गया कि पूरा क्षेत्र खुशी और उत्साह से झूम उठा। बेटी के जन्म पर आयोजित इस शानदार जश्न ने लोगों को यह संदेश दिया कि अब समाज में बेटा-बेटी के बीच भेदभाव की सोच तेजी से बदल रही है।
कायमगंज नगर के मोहल्ला सधवाड़ा निवासी व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन से जुड़े व्यापारी नेता सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम के बड़े भाई सत्य प्रकाश उर्फ सुल्ताना के परिवार में उस समय खुशियों की लहर दौड़ गई, जब उनके पुत्र विशाल की पत्नी दुर्गा ने 5 फरवरी को एक निजी अस्पताल में कन्या को जन्म दिया। प्रथम संतान के रूप में बेटी के आगमन को परिवार ने लक्ष्मी का आगमन मानते हुए पूरे हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाने का निर्णय लिया।
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद नवजात कन्या को सजी-धजी कार में बिठाकर बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली गई। पुलिया पुल गालिब से शुरू हुई यह खुशी की यात्रा तहसील क्षेत्र, काजम खां और बजरिया श्यामा गेट जैसे प्रमुख मार्गों से होती हुई सधवाड़ा स्थित घर पहुंची। रास्ते भर लोगों ने फूल बरसाकर नवजात कन्या का स्वागत किया और जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ती रही।
घर पहुंचने पर परिवार और मोहल्ले के लोगों ने आतिशबाजी, बैंड-बाजों और नाच-गाने के साथ बेटी के जन्म की खुशियां मनाईं। महिलाओं ने मंगलगीत गाकर नवजात को आशीर्वाद दिया, जबकि युवाओं ने जुलूस में शामिल होकर उत्साह बढ़ाया। पूरे आयोजन का माहौल इतना भव्य और उत्साहपूर्ण रहा कि यह कार्यक्रम नगर में चर्चा का विषय बन गया।
स्थानीय लोगों ने परिवार की इस पहल की जमकर सराहना करते हुए कहा कि बेटियों के सम्मान और समानता की दिशा में यह एक मजबूत संदेश है। लोगों का मानना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है और नई पीढ़ी को समानता का संदेश मिलता है।
=खास झलकियां =
बेटी के जन्म पर बैंड-बाजों के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा
सजी-धजी कार में नवजात का नगर भ्रमण, रास्ते भर पुष्पवर्षा
आतिशबाजी और मंगलगीतों के बीच मनाया गया यादगार जश्न
लोगों ने कहा — “बेटी है तो भविष्य है, यही है नई सोच का असली चेहरा” ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug