KAIMGANJ NEWS नई रेट सूचना से पहले ही सिगरेट-गुटका की कालाबाजारी शुरू

Picsart 26 02 13 12 26 42 855

KAIMGANJ NEWS – एजेंसी होल्डरों पर पुराने स्टॉक की जमाखोरी के आरोप
– बाजार में माल की कृत्रिम कमी से बढ़ी अचानक कीमत, उपभोक्ता परेशान
• उपभोक्ताओं ने की छापामार कार्रवाही की मांग
कायमगंज/फर्रुखाबाद,
संसद में पेश नए बजट के अनुसार अभी नई रेट सूची जारी भी नहीं हुई फिर भी नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों सिगरेट और गुटका की कीमतों को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि निर्धारित कीमतों से अधिक दामों पर खुलेआम बिक्री की जा रही है, जबकि अभी तक कंपनियों की ओर से नया स्टॉक बाजार में नहीं पहुंचा है और न ही नए रेट की आधिकारिक सूची जारी हुई है। इसके बावजूद एजेंसी होल्डर मनमाने ढंग से दाम बढ़ाकर माल बेच रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक सरकार द्वारा सिगरेट व गुटका के दाम बढ़ाए जाने की चर्चा शुरू होते ही कुछ एजेंसी संचालकों ने पुराने स्टॉक को रोककर बाजार में कृत्रिम कमी पैदा कर दी। अचानक माल की उपलब्धता कम होने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों को महंगे दामों पर सामान लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।
छोटे दुकानदारों का कहना है कि एजेंसी से ही बढ़े हुए दामों पर माल मिल रहा है, जिसके कारण उन्हें भी ग्राहकों से ज्यादा कीमत लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है । वहीं उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना आधिकारिक रेट लागू हुए ही कीमतों में बढ़ोतरी पूरी तरह मनमानी है और आम लोगों की जेब पर सीधा हमला है।
नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह ग्राहकों और दुकानदारों के बीच कीमतों को लेकर बहस तक की नौबत आ रही है। आम जनता का कहना है कि प्रशासन यदि समय रहते कार्रवाई नहीं करता है तो कालाबाजारी और जमाखोरी का यह खेल और बढ़ सकता है।
स्थानीय सामाजिक संगठनों और व्यापार मंडल के कुछ जिम्मेदार लोगों ने भी प्रशासन से बाजार की सघन जांच कराने, निर्धारित मूल्य सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने और अधिक दाम वसूलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही छापेमारी और सख्ती नहीं की गई तो उपभोक्ताओं का शोषण लगातार जारी रहेगा।
फिलहाल पूरे क्षेत्र में सिगरेट-गुटका की बढ़ी कीमतों को लेकर लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है और प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes