Farrukhabad news महाशिवरात्रि मेला पर प्रशासन की सख्त नजर

IMG 20260211 WA0201

Farrukhabad news — डीएम-एसपी ने श्रंगीरामपुर में कसी सुरक्षा व व्यवस्थाओं की लगाम 
क्रासर: ड्रोन से निगरानी, घाटों पर बैरिकेडिंग, खोया-पाया केंद्र व एकल मार्ग व्यवस्था लागू — बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि
फर्रुखाबाद, 11 फरवरी 2026। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रृंगी ऋषि की तपोस्थली श्रंगीरामपुर में लगने वाले ऐतिहासिक मेले को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ तथा उनकी सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अन्य राज्यों व जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।
प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नाव, नाविक व गोताखोरों के नाम व मोबाइल नंबर की सूची तैयार कर संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मेला क्षेत्र में ड्रोन कैमरों से निगरानी, खोया-पाया केंद्र की स्थापना, पीए सिस्टम, पेयजल हेतु टैंकर तथा मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
इसके अलावा घाट तक जाने वाले रास्तों को दुरुस्त कराने, घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग व पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था करने तथा श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवागमन हेतु एकल मार्ग व्यवस्था लागू करने के निर्देश भी दिए गए।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर, खंड विकास अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक कमालगंज सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन का लक्ष्य है कि महाशिवरात्रि मेला पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुगम वातावरण में संपन्न हो।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes