Agra news खुद को फर्जी ढंग से मृतक सावित करने वाला आखिर आ गया कानूनी शिकंजे में

IMG 20260208 WA0112

Agra news -12 साल बाद स्कूटी चलाता जिंदा पकड़ा गया
– जाल साज ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से बंद कराया था मुकदमा, मोबाइल बैंकिंग और नई स्कूटी ने खोली पोल; अदालत को गुमराह करने पर अब कसेगा शिकंजा
साभार : –
आगरा / उत्तर प्रदेश (द एंड टाइम्स न्यूज )
थाना न्यू आगरा क्षेत्र में ऐसा अजब-गजब फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसने पुलिस और अदालत दोनों को हैरान कर दिया। यहां एक आरोपी ने खुद को कागजों में ‘मृत’ साबित कर कानून की आंखों में धूल झोंक दी और अदालत में चल रहा मुकदमा तक बंद करा लिया। मगर किस्मत का खेल देखिए—करीब 12 साल बाद वही ‘मुर्दा’ शख्स सड़कों पर स्कूटी से फर्राटा भरता नजर आया और उसकी पूरी चालाकी बेनकाब हो गई।
मामला विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में विचाराधीन कूटरचित दस्तावेजों के वाद संख्या-242/1999 से जुड़ा है। गांधी नगर निवासी तारा चंद्र शर्मा इसमें मुख्य आरोपी था। गिरफ्तारी और गैर-जमानती वारंट से बचने के लिए उसने वर्ष 2013 में नगर निगम का कथित फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र अदालत में दाखिल कर दिया, जिसमें उसकी मौत वर्ष 1998 में दर्शाई गई थी। हैरत की बात यह रही कि पुलिस ने भी बिना गहराई से जांच किए उसकी ‘मौत’ की पुष्टि कर दी और अदालत ने मुकदमा समाप्त कर दिया।
कहानी में असली ट्विस्ट 5 नवंबर 2025 को आया, जब वादी राजकुमार वर्मा ने गांधी नगर इलाके में तारा चंद्र को स्कूटी चलाते देख लिया। उन्होंने तुरंत उसकी फोटो खींची और आरटीओ से स्कूटी का रिकॉर्ड निकलवाया। जांच में सामने आया कि जिसे कागजों में 1998 में मृत दिखाया गया था, उसी व्यक्ति ने जुलाई 2016 में अपने नाम से नई स्कूटी खरीदी थी और मोबाइल बैंकिंग भी धड़ल्ले से चला रहा था।
वादी द्वारा अदालत में ठोस साक्ष्य पेश किए जाने के बाद विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने थाना न्यू आगरा पुलिस को जांच के आदेश दिए। उपनिरीक्षक मधुर कुशवाह की रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि तारा चंद्र शर्मा अपने घर पर जिंदा मिला। आरोपी के बेटे आशुतोष शर्मा ने भी अपने पिता के जीवित होने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी की ताजा तस्वीरों के साथ रिपोर्ट अदालत में दाखिल कर दी है।
अब फर्जी दस्तावेज तैयार कर अदालत को गुमराह करने, सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने और कानून से खिलवाड़ करने के आरोपों में आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes