Farrukhabad news दफेदार सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी में टैबलेट वितरण समारोह,छात्रों के खिले चेहरे बांटे गए टैबलेट 

IMG 20260127 WA0177

Farrukhabad news कंपिल, फर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत मंगलवार को क्षेत्र के युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिली। ग्रासपुर स्थित श्री दफेदार सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। आधुनिक तकनीक का यह साधन पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

Picsart 26 01 25 14 02 31 149
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि पुखराज डागा, विशिष्ट अतिथि ऋषभ गुप्ता व नोहिल खान ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट सौंपे। टैबलेट पाने वालों में मुख्य रूप से वेद प्रकाश, प्रांशु सक्सेना, रोहित कुमार, अंकुर कुमार, प्रताप सिंह, अंशुल, सर्विद कुमार, अमन, सत्यम और अभिषेक शाक्य समेत कुल 17 छात्र शामिल रहे।

Picsart 26 01 25 14 03 15 072
कॉलेज के प्रबंधक नीलेश यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर और आधुनिक तकनीक का सहारा लेकर छात्र अपनी शिक्षा को और बेहतर बना सकते हैं।

Picsart 26 01 25 14 21 30 248

मुख्य अतिथि पुखराज डागा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर हाथ में तकनीक पहुंचाना है ताकि शिक्षा में कोई बाधा न आए। कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल अनुधा, अजय प्रताप सिंह, महेंद्र प्रजापति, गौरव मिश्रा व समस्त सहायक अध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद मुफरीद ने किया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes