KAIMGANJ NEWS रेलवे रोड पर बैंक ऑफ इंडिया के सामने टूटा खंभा, केबलों के सहारे लटका, विभाग की लापरवाही पर भड़के लोग

IMG 20260127 WA0176

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद
नगर के व्यस्त रेलवे रोड पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित बिजली का एक जर्जर पोल बंदरों के हिलाने मात्र से अचानक उखड़कर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि पोल पर बंधी बंच केबल ने उसे जमीन पर पूरी तरह गिरने से थाम लिया, वरना नीचे से गुजर रहे राहगीर और सामने की इमारत इसकी चपेट में आ सकते थे।

Picsart 26 01 27 13 56 52 897

जिस समय खंभा गिरा, लाइन में बिजली की सप्लाई चालू थी। पोल को झुकता देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। सजग नागरिकों ने तत्काल पावर हाउस फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद बिजली कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जटवारा रोड स्थित ट्रांसफार्मर से शटडाउन लिया और पोल को दुरुस्त करने का काम शुरू किया।

Picsart 26 01 26 05 30 04 587
स्थानीय दुकानदारों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं। व्यापारियों का कहना है कि यह पोल नीचे से पूरी तरह गल चुका था, जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे अनसुना कर दिया। आज बंदरों की उछल-कूद से जर्जर खंभा जवाब दे गया।

Picsart 26 01 25 14 20 02 093

Picsart 26 01 25 14 03 59 834
अवर अभियंता मोहम्मद जावेद ने बताया फिलहाल गिरे हुए खंभे को अस्थायी रूप से दुरुस्त कर सप्लाई बहाल कर दी गई है। जल्द ही यहाँ नया पोल लगाया जाएगा। नगर के सभी जर्जर खंभों को चिह्नित कर उन्हें बदलने की योजना तैयार है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes