KAIMGANJ NEWS -किसानों का आक्रोश देख प्रशासन ने दिया निराकरण का भरोसा
कायमगंज /फर्रुखाबाद
कायमगंज क्षेत्र स्थित ग्राम पितौरा के पास भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश पिछले कई दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहा है । इस संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी क्षेत्रीय गांव सत्तार नगर निवासी गिरीश चंद्र शाक्य इस आंदोलन का विशेष रूप से नेतृत्व कर रहे थे । 28 नवंबर 2025 को रात के समय धरना स्थल से बाइक द्वारा अपने गांव जाने के लिए चले ही थे कि उसी समय रेलवे क्रॉसिंग पितौरा के पास अज्ञात तेज चौपहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । जिससे किसान नेता श्री शाक्य गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय सरकारी अस्पताल से जिला मुख्यालय अस्पताल होते हुए उन्हें कानपुर हैलिट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया । लेकिन मौत उनका पीछा करती हुई वहां भी पहुंची । उपचार के दौरान ही किसान नेता की 4 दिसंबर 2025 को दुखद मौत हो गई । उनकी मौत का समाचार सुनते ही किसान संगठन में आक्रोश व्याप्त हो गया ।
= उन्होंने इसके लिए मांगों से संबंधित जांच के लिए गठित की गई टीम में शामिल अधिकारी जिसमें एसडीएम कायमगंज – डीआईओएस फर्रुखाबाद पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय से जांच हो जाती तो उनके संगठन पदाधिकारी गिरीश चंद्र शाक्य दुर्घटना में मौत के आगोश में नहीं पहुंचते । आज पुनः एक बार भारी विरोध व्यक्त करते हुए इस संगठन के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम संबोधित 6 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से स्थानीय प्रशासन को सौंपा । जिसमें कहा गया है कि जांच समिति के अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए तथा उन दोनों स्कूलों पर भी जांच के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाए जिन पर किसान संगठन ने आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू किया था । वहीं उन्होंने धरने के दौरान बताईं समस्याओं का तुरंत समाधान करने की मांग की और कहा कि धरने के दौरान हुई मृत्यु के क्रम में मृतक के परिवार की तीन नाबालिक पुत्री को दृष्टिगत रखते हुए 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए, ताकि परिवार का सही ढंग से भरण पोषण हो सके । वहीं उनकी नाबालिक बेटियों की शिक्षा आदि का खर्च सरकार द्वारा उठाए जाने की बात की है । इसी के साथ ज्ञापन में कहा गया है कि जिस वाहन से दुर्घटना हुई है उसके चालक के विरुद्ध हिट एंड रन का मुकदमा पंजीकृत किया जाए क्योंकि गाड़ी चालक व गाड़ी में बैठे अन्य सवार बिना किसी सूचना के दुर्घटना में घायल हुए किसान नेता को तड़पता हुआ मौके पर छोड़कर संवेदनहीनता का परिचय देकर भाग गए थे । ज्ञापन पर मृतक किसान नेता के बेटे के साथ ही अन्य संगठन पदाधिकारी ने हस्ताक्षर किए हैं ।
इनसैट : –
धरना स्थल पर ही पहुंच कर अधिकारियों ने लिया ज्ञापन दिया निराकरण का आश्वासन
कायमगंज :-
भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी क्षेत्रीय गांव सत्तार नगर निवासी गिरीश चंद्र शाक्य की दुखद मौत के बाद भी आक्रोशित किसान धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं । आज किसान यूनियन द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि तहसील स्तर के सक्षम उच्च प्रशासनिक अधिकारी धरना स्थल पर आए । जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन की प्रति लेकर आश्वासन दिया है कि 15 दिसंबर 2025 तक उनकी समस्याओं का जांच के बाद समाधान कर दिया जाएगा । साथ ही समय सीमा के अंदर ही मृतक किसान नेता के परिवार को भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई होगी । इस आश्वासन के बाद धरना रत किसान नेताओं का कहना है कि फिलहाल अस्थाई रूप से उन्होंने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है , साथ ही स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि समय सीमा के अंदर यदि आशा के अनुरूप समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो उनका संगठन फिर जोरदार ढंग से धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा – और इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी । बरहाल अपने नेता को खोने के गम में दुखी संगठन के लोग फिलहाल बात मान गए हैं । लेकिन उनके तेवर देखकर ऐसा लग रहा था कि यदि प्रशासन की वादा खिलाफी हुई तो बे बड़ा आंदोलन दोबारा फिर शुरू कर सकते हैं l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun