KAIMGANJ NEWS किसानों से वार्ता करने आखिर तब पहुंचा प्रशासन जब शव सामने रखकर किया प्रदर्शन

Picsart 25 12 07 09 19 03 415

KAIMGANJ NEWS – दौरान वार्ता किसानों ने 50 लाख रुपया मुआवजा के साथ ही अन्य समस्याओं के समाधान की दोहराई मांग -एसडीएम व सी ओ के आश्वासन पर फिलहाल मान गए किसान
कायमगंज / फर्रुखाबाद
भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी क्षेत्रीय गांव सत्तार नगर निवासी ग्रीश चन्द्र शाक्य की गांव पितौरा के निकट कुछ स्कूलों पर फीस व कोर्स के नाम पर छात्रों से धन वसूली तथा अन्य मॉगों को लेकर किए जा रहे धरना प्रदर्शन स्थल से घर वापस लौटते समय सड़क हादसे में घायल होने पर, उपचार के दौरान कानपुर हैलिट अस्पताल में4 दिसंबर25 को मौत हो गई । परिजन शव घर पर ले आए । परन्तु शव का दाह संस्कार नहीं किया । किसान नेता तथा मृतक के परिजन आक्रोश व्यक्त कर मौत के लिए प्रशासन को ही जिम्मेदार बता रहे थे । शव रखा रहा आन्दोलन जारी रहा परन्तु कोई सक्षम अधिकारी किसानों से वार्ता करने नहीं पहुॅचा । इस पर किसानों में और अधिक आक्रोश पनप गया । उन्होंने मृतक किसान नेता का शव धरना स्थल पर सामने रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया । किसानों का आक्रोश तथा बढ़ती भीड़ से वहां सड़क मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई । क्षेत्र में भी प्रशासन पर लापरवाही तथा किसान उपेक्षाओं का आरोप लगने लगा। ग्रामीण खासे नाराज होते दिखाई देने लगे। पुष्ट सूत्रों तथा अन्य सरकारी खुफिया तंत्र से मिली जानकारी के बाद प्रशासन धरना स्थल पर पहुंचा । जहां मृतक के परिजनों ने उन्हें 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा कर कहा कि मृतक किसान नेता के आश्रित परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए । घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक के व वाहन में सवार अन्य के विरुद्ध हिट एण्ड रन में कार्यवाही हो , के साथ ही अन्य मांगों के निस्तारण की मांग कर कहा कि यदि मॉगें पूरी नहीं हुईं तो उनका संगठन लखनऊ कूँच कर वहीं मुख्य मंत्री के सामने अपनी बात रखेगा । काफी देर तक दोनों ओर से हुई वार्ता के बाद स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि दिए गए समय में ही उनकी सारी मांगों पर विचार कर सही ढंग से निराकरण करा दिया जायेगा । इसके बाद फिलहाल किसानों नेआंदोलन स्थगित कर दिया । =मौके पर मौजूद कई लोग कह रहे थे कि इतने दिन से किसान संगठन धरना प्रदर्शन कर रहा था । जिसके कारण किसान नेता की मौत हो गई । उनका शव अंतिम संस्कार के लिए रखा रहा फिर भी प्रशासन ने सुध तक नहीं ली । आज जब शव रखकर आंदोलन मुखर होने की नौवत आने की सूचना मिली तब प्रशासन को वार्ता की सुध आई । यदि लापरवाही ना कर प्रशासन पहले ही समस्याओं के प्रति संवेदन शीललता रखता तो क्यों मृतक किसान नेता का शव विना संस्कार के अब तक रखा रहता = ।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes