Kanpur news -दूधियों द्वारा किए जा रहे इस अवैध कृत्य को जीआरपी पुलिस तथा रावतपुर स्टेशन अधीक्षक का मिलता है पूरा सहयोग, कारण कि इस काम के बदले दुधिया देते हैं महीना बंदी का पैसा
कानपुर / उ० प्र०
भारत सरकार द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा माल भाड़े के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुगमतापूर्वक यात्रा के लिए वाहनों के रूप में रेलगाड़ियों का प्रबंध किया है । रेल मार्ग देश का सबसे सुगम एवं विशाल यात्री प्रबंधन वाला विभागीय कार्य है । लेकिन कहीं – कहीं रेलवे सुरक्षा में लगाए गए जीआरपी के कर्मचारी व अधिकारी तथा स्टेशन अधीक्षक अपने निजी स्वार्थ के लिए यात्रियों की सुविधा की परवाह न करते हुए गलत कार्य करने वालों को संरक्षण देते हैं । जिससे आने जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी होती है । ऐसा ही अनियमितता भरा काम पूर्वोत्तर रेलवे लाइन पर कानपुर महानगर में स्थित रेलवे स्टेशन रावतपुर पर पिछले लंबे समय से होता चला रहा है । जिसमें देखा जाता है कि सैकड़ो की संख्या में दूध बेचने वाले दूधिया अपने जरीकेन गाड़ी में ठूँस देते हैं । चाहे यात्री को बैठने को जगह ना रहे या फिर उसके चोट लगे ,यदि कोई आपत्ति करता है तो यह सभी दूधिया इकट्ठे होकर पूरी गुंडागर्दी दिखाते हुए यात्रियों को प्रताड़ित करने पर उतारू हो जाते हैं । इतना ही नहीं वापसी में भी स्टेशन प्लेटफार्म पर ही अपने दूध गंदे
जरीकैन प्लेटफार्म पर लगे पेयजल व्यवस्था की टंकियां से लेकर साफ करते हैं और यह सारी गंदगी प्लेटफॉर्म तथा उसके पास में ही उड़ेल देते हैं । जिससे प्लेटफार्म पर हर समय मक्खियां बड़ी संख्या में भिनभिनाती हुई बडी संख्या में रहती हैं । जिससे तमाम तरह के रोगों के फैलने की तो आशंका होती ही है वहीं यात्री बेहद परेशान होते हैं । इतना ही नहीं इनके द्वारा फैलाया गया कीचड़ कभी-कभी इतना खतरनाक हो जाता है कि यात्री उस पर से फिसल कर चुटहिल तक हो जाते हैं और वापसी में भी इन्हीं खाली जरीकैनों गाड़ी के डिब्बों तथा कंपार्टमेंट के विंडो पर बांधकर ले जाते हैं।हर समय उपद्रव के साथ यात्रियों को परेशान किया जा रहा है किसी भी रेल के डिब्बे में ऐसी जगह नहीं रहती की कोई यात्री सुविधा पूर्वक बैठकर यात्रा कर सके यह काम कोई चोरी छुपे नहीं होता है , हर रोज यही अवैध कृत हो रहा है । जिसका सिलसिला पिछले काफी लंबे समय से चल रहा है । जब इस संबंध में परेशान यात्रियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि क्या करें परेशानी होती है । गंदगी का भी सामना करना पड़ता है । कई बार जिम्मेदारों से इस समस्या के समाधान के लिए शिकायत भी की गई । लेकिन यहां स्टेशन पर नियुक्त जीआरपी पुलिस तथा स्टेशन मास्टर वअन्य कुछ रेलवे कर्मचारी इन दूधियों को पूरा संरक्षण देते हैं । यात्री आरोप लगा रहे थे कि इसके बदले में दूधिया जीआरपी पुलिस तथा स्टेशन अधीक्षक को मुफ्त में दूध तो देते ही हैं , साथ ही हर दूधिया इस काम के बदले यहां की पुलिस तथा रेलवे स्टेशन अधीक्षक को हर महीने तय सुदा रकम रिश्वत के रूप में महीना बंदी के तौर पर भी देता है । यात्रियों की मांग है कि रेल विभाग के सक्षम अधिकारी इस ओर ध्यान देकर यात्री सुविधाओं को देखते हुए दूधियों के आतंक से यहां से आने जाने वाली ट्रेनों पर यात्रा करने वाले यात्रियों के हित में ठोस कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कराएँ ।
ब्यूरो रिपोर्ट।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct