KAIMGANJ NEWS गन्ना फंसने से पांच घंटे रुकी पेराई, दोपहर बाद शुरू हुआ कार्य

Picsart 25 11 23 05 26 36 113

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद , किसान सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू हुए पांच दिन बीत गए है। शनिवार को चेन के पास मोटर में गन्ना फंस जाने से मिल का पेराई कार्य ठप हो गया। सूचना मिलने पर प्रधान प्रबंधक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तकनीकी खामी को दुरुस्त कर दोपहर एक बजे पेराई दोबारा शुरू कराई।
किसान सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र सुचारु रूप से चल रहा था। शनिवार सुबह अचानक चेन के पास लगी मोटर में गन्ना फंस गया, जिसके कारण पूरा पेराई कार्य रुक गया। मिल प्रशासन ने तत्काल इसकी जानकारी प्रधान प्रबंधक को दी। सूचना मिलते ही वह तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने करीब दो घंटे तक मशक्कत कर चेन में फंसे गन्ने को निकाला और मशीनरी को दोबारा दुरुस्त किया। तकनीकी टीम की मेहनत के बाद आखिरकार दोपहर करीब 1 बजे पेराई कार्य दोबारा शुरू हो सका। मिल अधिकारियों ने बताया कि पेराई अब सामान्य रूप से चल रही है उन्होंने किसानों से गन्ना लाने की अपील की।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes