KAIMGANJ NEWS -जनपद बदायूं के ककराला गांव के रहने वाले, कंपिल क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय में थे तैनात, परिवार में मचा कोहराम
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
जनपद बदायूं के ककराला गांव निवासी और कंपिल क्षेत्र के शाहपुर गंगपुर परिषदीय विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक मौलाना मोहम्मद उजैर की शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। निधन की खबर से शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
ककराला गांव निवासी मौलाना मोहम्मद उजैर शाहपुर गंगपुर स्थित परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार को रोजाना की तरह वह शिक्षण कार्य निपटाकर स्कूल से बाइक से घर लौटे। घर पहुंचकर उन्होंने भोजन किया और आराम करने के लिए सो गए। रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। यह देख परिजन घबरा उठे और उन्हें तत्काल पास के अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जैसे ही उनका शव घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी संजीदा खातून, बेटा सैफुल हक और बेटी हमदा बतूल का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक शिक्षक के निधन की जानकारी शिक्षा विभाग तक पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। खंड शिक्षा अधिकारी और क्षेत्र के कई शिक्षको जानकारी दी गई। काफी संख्या में शिक्षक उनके घर पहुंचे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक लेखपाल सिंह ने बताया कि मौलाना उजैर मिलनसार स्वभाव के थे और प्रतिदिन समय से विद्यालय आते थे। शुक्रवार को भी वह बिल्कुल सामान्य थे और छुट्टी के बाद घर चले गए थे। अचानक मौत की खबर से सभी सहकर्मी स्तब्ध हैं।
ट्रैक्टर से महिला की मौत मामले में मुकदमा दर्ज
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कम्पिल रोड स्थित नुनबारा पुलिया के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर की टक्कर से हुई पितौरा निवासी सितारा बेगम की मौत मामले में बेटे मोहम्मद फरीद की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर संख्या यूपी 76 एएम 1681 के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यहां बता दे शुक्रवार को मृतका अपने बेटे सन्नू की बाइक पर कम्पिल की ओर जा रही थीं। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी थी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct