KAIMGANJ NEWS तकनीकी खराबी से बार-बार ठप हो रही मिल, 5 दिन में कई बार रुका पेराई कार्य

Picsart 25 11 23 05 26 36 113

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
किसान सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू हुए सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन गन्ने की कमी और तकनीकी खराबी ने मिल संचालन को संकट में डाल दिया है। शनिवार को चेन के पास मोटर में गन्ना फंस जाने से पेराई कार्य अचानक ठप हो गया। तकनीकी टीम ने खामी दूर कर दोपहर एक बजे पेराई दोबारा शुरू कराई, लेकिन समस्या यहीं खत्म नहीं हुई। रविवार तड़के करीब चार बजे गन्ना न पहुंचने से नो-केन स्थिति बन गई और मिल को पेराई बंद करनी पड़ी। मिल की साढ़े 12 हजार कुंतल क्षमता के हिसाब से सुचारू संचालन के लिए प्रतिदिन लगभग इतनी ही मात्रा में गन्ने की आपूर्ति जरूरी है। रात में पर्याप्त मात्रा में गन्ना आने पर पेराई फिर शुरू हुई, लेकिन देर रात तकनीकी खराबी से इसे दोबारा रोकना पड़ा।
सोमवार सुबह करीब सात बजे एक बार फिर गन्ना पेराई शुरू की गई। लगातार गन्ने की कमी और तकनीकी रुकावटों के चलते किसानों और मिल प्रशासन दोनों की चिंता बढ़ती जा रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes