KAIMGANJ NEWS मासूम बच्ची का दुष्कर्म आरोपी घटना के दस घंटे में ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picsart 25 11 08 13 56 30 301

KAIMGANJ NEWS – मानवता को झकझोर देने वाली संवेदनहीन घटना को पीडिता के ही परिवारी युवक ने दिया था अंजाम
– चाचा की तहरीर पर गांव के ही युवक के विरुद्ध देर रात दर्ज की गई रिर्पोट
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कल दिन शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों के पवित्र बंधन को तार – तार कर पीडिता के चचेरे भाई ने ही 10 वर्षीय मासूम बेटी को गन्ने के खेत में हवस का शिकार बनाकर दुष्कर्म किया था । जिससे पीडित बेटी की हालत बेहद गंभीर हो गई थी । जिसे नगर के सरकारी अस्पताल ले जाने पर महिला चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार बाद फौरन लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया वहां से भी बच्ची को कानपुर हैलट अस्पताल भेज दिया गया । इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई बहीं पुलिस में हडकंप मच गया था । खुद एसपी आरती सिंह ने लोहिया जाकर बच्ची का हालचाल ले जानकारी ली थी । उन्होंने कहा था कि मामले में दुष्कर्म की प्रथम दृष्टया पुष्टि हो रहा है । इधर सीओ राजेश कुमार द्विवेदी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल ने घटना स्थल का निरीक्षण कर गहनता से जांच कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी थी । इस जघन्य घटना की रिपोर्ट देर रात पीडित बच्ची के ताऊ की तहरीर पर गांव के ही कक्षा 10 के 18 बर्षीय छात्र रिनेश के बिरुद्ध दर्ज कर ली गई थी । आज शनिवार सुबह साढ़े दस बजे सटीक सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल ने आरोपी को कड़ी घेराबंदी कर क्षेत्र के गांव महादेवपुर पचरौली मोड़ पर दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आरोपी कक्षा 10 का छात्र है और आधार कार्ड और हाईस्कूल की मार्कशीट के मुताबिक 18 वर्ष आयु का है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी का मेडिकल परीक्षण के बाद चालान कर दिया गया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव , दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes