KAIMGANJ NEWS – मायके पक्ष ने लगाया पति पर जहर देने का आरोप , पिता के अनुसार बेटी को पांच दिन पूर्व ही जहर खिलाया जा चुका था
कायमगंज / फर्रुखाबाद
शराब पीने के आदी हो चुके पति की आए दिन दी जा रही प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी । जहर खाने से बिगड़ती हालत देख परिजन बीते दिन महिला को उपचार के लिए किसी प्राइवेट अस्पताल ले गए । वहां इलाज चला किन्तु सुधार ना होने पर आज शनिवार सुबह नगर के सरकारी अस्पताल लाए । जहां भर्ती होने के बाद उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। प्रकरण की सूचना अस्पताल से मेमो भेज कर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र ग्राम हजरतपुर निवासी ओम प्रकाश की 25 वर्षीय पुत्री मालती का विवाह थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव कांदेमई निवासी अंकित पुत्र लटूरी सिंह से 4 वर्ष पूर्व हुआ था। मालती देवी की मां ईश्वरी देवी ने बताया की काफी लंबे समय से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। उसका पति शराब पीने का आदी है । शराबी पति आए दिन बेवजह मारपीट करता था। तीन दिन पूर्व हम लोग बेटी की ससुराल से उसे बुलाकर अपने घर ले आए। बताया गया कि तीन दिन पूर्व महिला को ससुराल में ही पति द्वारा जहर दे दिया गया था । उसकी हालत खराब थी। उसे कहीं किसी डाक्टर को दिखाया नहीं गया था। परिजनों द्वारा बताया गया कि जब हम लोग ससुराल पहुंचे। तब उसे लेकर अपने घर आए और डॉक्टर के यहां पहुंचे, वहां से सीएचसी लेकर आए । यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर ड्यूटी पर मौजूद डा0 अमरेश कुमार ने बताया की महिला की हालत नाजुक थी । इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । जबकि उसे रेफर किया गया था । किन्तु रेफर होने तक उसकी मृत्यु हो गई ।
मृतक महिला के पिता ओम प्रकाश का आरोप था कि 5 दिन पूर्व उसकी बेटी को ससुराल वालों ने जहर दिया था । 3 दिन पूर्व जब इस बात की जानकारी हुई । तब हम लोग उसके गांव गए और उसे बुला लाए । इसके बाद प्राइवेट अस्पताल में उसको दिखाया । आज सुबह उसकी हालत गंभीर हो गई ।तब उसे सरकारी अस्पताल लाए। मृतक महिला का 2 साल का बेटा अयांश है। घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन द्वारा मेमो के माध्यम से कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी गई है।
इनसैट :-
मृतका तथा ससुराल पक्ष ने समझौता द्वारा किन्हीं परिस्थितियों में स्टांप पेपर पर लिया था तलाक
कायमगंज :-
मृतक महिला मालती तथा उसके पति अंकित दोनों पक्षों ने एक सौ रुपए के स्टांप पेपर पर पंचायत फैलसा आपसी सहमति से तलाक लेने का इकरार किया था । उसके अनुसार पति पत्नी के बीच होते विवाद से दोनों परेशान थे । इसलिए आपसी सहमति से तलाक समझौता करके अलग – अलग रहकर जीवन जीने की शर्त पर समझौता होना दोनों पक्षों द्वारा स्वीकार करने की बात कही गई है ।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर खिले बच्चों के चेहरे, हुनर ने लूटी महफिल राखी, मेहंदी और पतंग प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा; बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, गूंजा भाई-बहन के प्रेम का संदेश
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। पट्टिया लेन, कम्पिल रोड स्थित किरन पब्लिक स्कूल में 24 अगस्त को[...]
Aug
ALIGARH
Aligarh news मासूम अनुष्का के दिल के इलाज में मददगार बनी जन कल्याण समिति, तीन यूनिट रक्त का कराया इंतजाम
Aligarh news अलीगढ़। हरदोई की सात वर्षीय मासूम अनुष्का इन दिनों जिंदगी की जंग लड़[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रैप कार्रवाई पर भड़का लेखपालों का गुस्सा, कलम बंद कर तहसील में दिया धरना
KAIMGANJ NEWS अयोध्या के लेखपाल उत्कर्षदीप के समर्थन में लामबंद हुआ संगठन, एंटी करप्शन टीम[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कांवड़ियों की बाइक में सामने से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, पिता-पुत्र गंभीर
KAIMGANJ NEWS –ढाई घाट जल लेने जा रहे थे महाकाल सेवा समिति के कांवड़िये, दमदमा[...]
Aug