KAIMGANJ NEWS प्रभारी निरीक्षक कामिल खान ने कराया सुंदरकांड पाठ बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Picsart 25 11 09 16 16 38 023

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
धर्म चाहे कोई भी हो चाह और नीयत अच्छी है , तो अल्लाह और ईश्वर में कोई भेद नहीं , पूजा या इबादत का तरीका भले अलग हो लेकिन भक्ति और भाव तो उस ईश्वर के प्रति समर्पित होता है जो इस जहांन का मालिक है । इस युक्ति को आज हकीकत में दर्शाते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज मोहम्मद कामिल खान ने श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी मन्दिर कोतवाली कायमगंज पर कायमगंज सीओ साहब राजेश कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में विधि पूर्वक सरस
सुन्दर काण्ड पाठ का वाचन संपन्न कराया । सुन्दर काण्ड पाठ फर्रूखाबाद से आई कथावाचक टीम द्वारा संगीतमय ध्वनि पर किया गया । भक्ति मय वातावरण के बीच संगीत की स्वर लहरियों के साथ हुए भजन की धुन पर भक्तजन भाव विभोर होते दिखाई दे रहे थे । प्रारम्भ से पाठ के अंत तक कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु पूरी श्रृद्धा व आस्था से पाठ श्रवण करते रहे । इस आयोजन अवसर पर कोतवाली के दीवान कामेन्द्र अशोक , नितिन मिश्रा , आशीष मिश्रा , व कोतवाली के सभी उपनिरीक्षक तथा
कोतवाली मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी , कोषाध्यक्ष अशोक गंगवार ,कमेटी प्रबंधक व मन्दिर महंत संगम शाक्य , अमरदीप दीक्षित , अशोक वर्मा , सतीश शाक्य , सूर्या शाक्य ,मधु अरोरा , यतेन्द्र मिश्रा ,चन्द्रेश अशोक गंगवार मनोज कौशल ,अरूण गुप्ता सहित अन्य भक्त जन बडी संख्या में मौजूद रहे । अंत में सभी ने आरती में भाग ले आर्शीवाद स्वरूप प्रसाद ग्रहण किया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes