KAIMGANJ NEWS पुलिस पर गौ तस्करों को बचाने का आरोप लगा विश्व हिन्दू परिषद ने जताया कड़ा विरोध

Picsart 25 03 02 06 34 42 454

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने फैजबाग चौकी इंचार्ज पर गौ तस्करों को बचाने और सुपुर्दगी देने में हीलाहवाली करने का गंभीर आरोप लगाया है। संगठन के पदाधिकारी तहसील में आए जिलाधिकारी से मिले। जहां उन्हें ज्ञापन दिया ।ज्ञापन में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई और गौवंश को गौशाला के सुपुर्द नहीं किया गया, तो पुलिस प्रशासन की ‘बुद्धि शुद्धि’ के लिए यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

Picsart 25 02 24 06 49 11 050
विहिप के जिला गौ विज्ञान प्रमुख मनमोहन राणा, नगर मंत्री प्रभात, नगर गौरक्षा प्रमुख आकाश सहित कई कार्यकर्ताओं ने बताया कि 16 फरवरी को फैजबाग क्षेत्र के ठंडी कुइयां के पास तीन पिकअप ट्रक पकड़े गए थे। इनमें 15 गौवंश को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इन वाहनों को रोका गया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे फैजबाग चौकी इंचार्ज को ट्रक, तीनों चालक और एक परिचालक सौंप दिया गया।

Picsart 25 02 16 23 20 35 631
विहिप कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस बिना किसी आधिकारिक दस्तावेज के इन गौवंश को नवाबगंज ब्लॉक की साहेबगंज गौशाला भेजना चाहती थी ।, जबकि नियमों के अनुसार इन्हें शमशाबाद प्रखंड की किसी सरकारी गौशाला में भेजा जाना चाहिए था। इस पर संगठन के पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई और जिलाधिकारी शाहजहांपुर व एसडीएम कलान से बातचीत की, जिन्होंने इस प्रक्रिया को नियम विरुद्ध बताया।
इनसेट : –
गौवंश को गौशाला में सुपुर्दगी देने से इनकार
कायमगंज।
विहिप कार्यकर्ताओं के आग्रह पर बैरमपुर स्थित विश्व हिंदू परिषद द्वारा संचालित गौशाला के प्रबंधक ज्ञान प्रकाश ने अस्थायी रूप से इन गौवंश को रखने की सहमति दी। रात में सभी पशुओं को वहां सुरक्षित पहुंचा दिया गया और तीनों पिकअप ट्रक चौकी इंचार्ज को सौंप दिए गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से गौशाला को सुपुर्दगी देने की मांग की, लेकिन चौकी इंचार्ज ने यह कहकर टाल दिया कि यदि सुपुर्दगी नामा दिया गया तो उन्हें चालकों और संचालक पर कार्रवाई करनी होगी।
इनसेट : –
पुलिस पर गौ तस्करों को छोड़ने का आरोप
कायमगंज।
विहिप कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अगले दिन पुलिस ने सभी तस्करों को छोड़ दिया और अब चौकी इंचार्ज न तो फोन उठा रहे हैं और न ही किसी से मिल रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर संगठन में भारी आक्रोश है।
इनसेट : –
यज्ञ कर विरोध जताने की चेतावनी
कायमगंज।
विहिप पदाधिकारियों ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई और गौशाला को सुपुर्दगी नामा नहीं सौंपा गया, तो 2मार्च 2025 को दोपहर 2 बजे फैजबाग चौकी के सामने पुलिस प्रशासन की ‘बुद्धि शुद्धि’ के लिए यज्ञ किया जाएगा। इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में जिला गौरक्षा प्रमुख नूतन चतुर्वेदी, जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा, प्रभात, दिनेश त्रिपाठी, राहुल, राघव कश्यप आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes