KAIMGANJ NEWS किसानों ने राजस्व कर्मियों पर किसानों की समस्याएँ सुलझाने में भृष्टाचार एवं धांधली का लगाया आरोप

Picsart 25 03 02 06 42 46 834

KAIMGANJ NEWS – साधन सहकारी समिति में हुए घोटाले में जांच ना कर उल्टे समिति के कृषक सदस्यों से की जा रही वसूली पर जताया कड़ा एतराज
कायमगंज / फर्रुखाबाद
किसानों ने तहसील में कई समस्याओं के निस्तारण को लेकर आबाज बुलंद कर राजस्व कर्मियों पर गड़बड़ी करने के आरोप लगाए। अखिल भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों पदाधिकारी तहसील पहुंचे और राजस्व कर्मियों पर खतौनी अंश निर्धारण में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। किसान नेताओं ने कहा कि गलतियों के संशोधन के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे तत्काल रोका जाए।

Picsart 25 02 24 06 49 11 050

किसानों ने मांग की कि राजस्व कर्मियों सहित सभी विभागीय अधिकारियों की तैनाती गृह मंडल के बाहर की जाए ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके। उन्होंने साधन सहकारी समिति वराबिकू में हुए घोटाले का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शिकायत करने के बावजूद किसानों को न्याय नहीं मिला, उल्टा बैंक उन्हें प्रताड़ित कर रहा है।किसानों ने सीएचसी शमसाबाद में दवा घोटाले का आरोप लगाते हुए अधीक्षक को हटाने की मांग की। वहीं, बिजली निगम के कर्मचारियों पर भी बिलों में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए और जांच की मांग की। इसके अलावा, ग्राम पंचायत चौरसिया मंझोला के दो तालाबों पर अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए किसानों ने उसे मुक्त कराने की मांग की।

Picsart 25 02 16 23 20 35 631

इस दौरान किसान नेताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। मौके पर प्रेमचंद्र सक्सेना, बाबूरामपाल, ब्रजेश कुमार, गंगाराम, कैलाशचन्द्र, राजेश कुमार, शेरसिंह, रमेश चन्द्र पाल, सुरेश चन्द्र, जयदेव सिंह शाक्य, मोतीलाल, अमर सिंह, नौरंगीलाल आदि उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes