KAIMGANJ NEWS बिना पैमाइश निजी खेत पर चकरोड डलवाने का आरोप लगा , भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने सौंपा शिकायती पत्र

Picsart 25 03 01 17 17 09 927

KAIMGANJ NEWS – अभद्र भाषा का प्रयोग तथा धमकी देने का किसान ने तहसीलदार पर लगाया आरोप
कायमगंज / फर्रुखाबाद
भारतीय किसान यूनियन (स्वराज ) के जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में लगभग एक दर्जन संगठन पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए पहुंचे । आयोजित तहसील दिवस अवसर पर जिलाधिकारी के नाम संबोधित एक शिकायती पत्र सौंपने के लिए श्री मिश्रा के नबावगंज आवास पर एकत्र हो गए ।

Picsart 25 02 24 06 49 11 050

सूचना पर कस्वा इंचार्ज गिरीश कुमार मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी । इसी बीच नायब तहसीलदार सृजन कुमार भी वहां आ गए । जिन्हें किसान नेताओं ने शिकायती पत्र सौंपा । दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि थाना क्षेत्र नवाबगंज के ग्राम दौलतपुर निवासी बसंत राम पुत्र तुलसीराम का गांव स्थित गाटा संख्या 1029 निजी खेत है । जिसका नक्शा दुरुस्त करने का एक वाद जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के न्यायालय में चल रहा है । लेकिन तहसीलदार ने टाउन एरिया नवाबगंज के एक सभासद की सांठ गांठ से उसके इसी खेत पर बिना पैमाइश एवं बगैर चिन्हांकन के ही चक मार्ग निकलवाने के लिए मिट्टी डलवाना शुरू कर दी है ।संगठन का कहना है कि यह कार्य बिल्कुल ठीक नहीं है । क्योंकि जिस भूखंड का वाद न्यायालय में है । उस पर न्यायालय जजमेंट से पहले हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए । इसलिए चक मार्ग पर डाली जा रही मिट्टी के कार्य को तत्काल रुकवाया जाए तथा सही पैमाइश के बाद नक्शे के हिसाब से चक रोड पर मिट्टी डलवाई जाए ।

Picsart 25 02 16 23 20 35 631
* तहसीलदार पर लगाए गंभीर आरोप *
सौंपे गए शिकायती पत्र तथा मौखिक रूप से पीडित किसान व किसान नेताओं ने तहसीलदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि तहसीलदार द्वारा बसंतराम जो एक कृषक हैं । उन्हें बार-बार गुंडा बदमाश जैसे शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया तथा किसी झूठे केस में फसाने की धमकी दी है । जिससे किसान बेहद आहत है । किसान नेताओं का कहना है कि तहसीलदार का यह कार्य शोभनीय नहीं है । उनका कहना है कि इस विवाद का निस्तारण पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से पैमाइश कराकर एक सप्ताह के अंदर करा दिया जाना चाहिए । यदि ऐसा नहीं होता है । तो भारतीय किसान यूनियन (स्वराज ) इस संबंध में आंदोलन करने को विवस होगा ।
* नायब तहसीलदार ने रुकवाया कार्य*
मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सृजन कुमार ने किसान नेताओं से वार्ता कर खेत की पैमाइश करने का आश्वासन दे उन्हें शांत करते हुए चकमार्ग पर डाली जा रही मिट्टी के कार्य को अग्रिम निर्णय तक के लिए रुकवा दिया । उन्होंने किसानों से कहा कि सही ढंग से पैमाइश करने के बाद ही चक रोड पर मिट्टी पड़ेगी । किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं होगा । नायव तहसीलदार के आश्वासन के बाद आक्रोशित किसान नेता शांत हो गए और वे प्रशासन द्वारा पैमाइश के साथ ही मामले के निस्तारण कराए जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes