Farrukhabad news दोहरे हत्याकांड में आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही ना होने से आहत पीडित परिवार ने लगाई एसपी से न्याय की गुहार

IMG 20240814 WA0089

Farrukhabad news- उन्होंने काफी संख्या में महिलाओं व पुरुषों के साथ पुलिस लाइन गेट पर नारे लगाते हुए किया प्रदर्शन

फर्रूखाबाद -14 अगस्त
जनपद में थाना जहांनगंज क्षेत्र के गांव वंथलशाहपुर में दो सगे भाइयों के शव 19 जून2024 को खेत में बने कुएँ में पड़े मिले थे । पुलिस ने पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया था ।

Picsart 24 08 13 12 58 47 992

IMG 20240814 WA0155

IMG 20240814 WA0157

IMG 20240814 WA0158

आज अपने दो बेटों को खोने वाले इसी गांव के निवासी छविनाथसिंह अपने परिवार एवं काफी संख्या में गांव की महिलाओं तथा पुरुषों के साथ पुलिस अधीक्षक से न्याय की फरियाद करने जिला मुख्यालय फतेहगढ़ पहुंचे । जहां उन्होंने न्याय दो – हत्यारे को फांसी दो – जैसे नारे लगाते हुए पुलिस लाइन गेट पर प्रदर्शन किया । मृतकों के पीड़ित पिता ने कहा कि घटना वाले दिन उसके बेटे गुलाबसिंह व अजीतसिंह अपने खेत में खड़ी मक्का फसल की कटाई करने गये थे । जहां खड़ी फसल वाले खेत में उसी के गांव के आरोपी की भैंसें घुसी थी । फसल का नुकशान होने की बात कहते हुए उसके बेटों ने भैंसे खेत से बाहर निकालने के लिए आरोपी भैंसों के मालिक से कहा – आरोप है कि इस पर वह गाली गलौज करने लगा । विरोध करने पर आरोपी ने उसके बेटों को जान से मार डालने की धमकी दी थी । जब उसके दोनों बेटे दोपहर करीब 12-00 बजे घर खाना खाने आए तब उन्होंने यह बात अपनी पत्नी शीलादेवी को भी बताई, और फिर खेत पर चले गए । फिर लौट कर नहीं आए । देर रात लगभग 10-00 बजे तक ना आने पर उनके मोबाइल पर काल की तो उधर से कोई उत्तर नहीं मिला । इसके फौरन बाद जब हम लोग खोजवीन करते हुए खेत पर गए। तो वहां इंजन वाले कुएँ में दोनों पड़े मिले । बाहर निकाल कर देखा तो दोनों की मौत हो चुकी थी । उनके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे । पिता का कहना था कि जब वह रिपोर्ट लिखाने थाना जहानगंज गया । जहां उसने पूरी घटना बताकर नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा , इस पर पुलिस ने पहले तो रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया । काफी हिला हवाली के बाद अज्ञात व्यक्ति के नाम तहरीर पर मेरे दस्खत करवाकर रिपोर्ट दर्ज कर ली । जबकि विवाद कर धमकी देन वाले आरोपी ने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके दोनों बेटों को मारपीट कर एवं गला घोंटकर हत्या करके उनके शव कुएँ में फेंके थे । पिता का कहना है कि उसके बेटों की हत्या करने वालों से सांठ गांठ कर पुलिस उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है । बेटों के गम में बेहद गमगीन पिता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाही कर जल्द गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है ।
रिपोर्टर – दीपक कुमार – फर्रुखाबाद
.

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes