KAIMGANJ NEWS दो तम्बाकू फर्मो पर पड़ा सीजीएसटी टीम का छापा

IMG 20240814 WA0155

KAIMGANJ NEWS – मौके पर व्यापारी के ना मिलने पर टीम तलाश करने व्यापारी के आवास तक गई
– टीम के डेरा डाल तलाशी अभियान से व्यापारियों में मची खलबली
कायमगंज / फर्रुखाबाद14 अगस्त
आज अचानक कानपुर से आई सीजीएसटी टीम ने कस्बा कायमगंज में दो तंबाकू कारोबारी फर्मों पर छापामार कर तलाशी ली ।

IMG 20240814 WA0091

यह खबर फैलते ही तंबाकू से जुड़े कारोबारियों में खलबली मच गई। टीम ने कई घंटे तक जांच की । पता करने पर भी कारोबारी के सामने न आने पर टीम कारोबारी के घर के बाहर पहुंची। तब जाकर बाद में कारोबारी टीम के सामने पहुंचा । समाचार लिखे जाने तक छापामार कार्रवाई करते हुए टीम जांच करने में जुटी हुई थी ।

IMG 20240814 WA0168

कानपुर की केंद्रीय बस्तु एवं सेवाकार (सीजीएसटी) टीम के कमिश्नर गौरशंकर सिन्हा, एडिशनल कमिश्नर पीके सिंह ने टीम के साथ नगर के मोहल्ला ढुंढ़ी गढी स्थित फलक सेल्स कारपोरेशन व हुसैन ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मार कार्यवाही की। टीम के आने की खबर पर हडकंप मच गया। अन्य तंबाकू गोदामों में संबंधित ताले लगाकर इधर उधर हट गए – और कारोबारी व उनके कर्मचारी टीम की गतिविधियों की जानकारी करने का प्रयास करते रहे।

IMG 20240814 WA0156

IMG 20240814 WA0169

छापास्थल पर तंबाकू से जुडे़ लोग पहुंचने लगे और जानकारी में जुट गए। टीम ने किसी से बात नहीं की। टीम जैसे ही गोदाम में घुसी तभी वहां कार्य कर रही लेवर भाग खड़ी हुई। यह देख टीम ने एक मजदूर को पकड़ लिया और उससे पूछतांछ कर जानकारी करने का प्रयास किया ।

IMG 20240814 WA0170

IMG 20240814 WA0172

इधर गोदाम के सामने एक किराना स्टोर से उन्हें बिल बुक व अन्य जरुरी प्रपत्र मिले जो उन्होंने अपने कब्जे में ले लिए। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक टीम जांच करने में ही व्यस्त थी ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes