Farrukhabad news- ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव द्वारा विकास कार्यों में की जा रही धांधली तथा भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर लगाए गंभीर आरोप
फर्रुखाबाद –
भ्रष्टाचार तथा धांधली से परेशान हो ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे ।जहां उन्होंने जिलाधिकारी – जिला पंचायत राज अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रमाण सहित शिकायती पत्र सौंपे । मामला ब्लाक बढ़पुर की ग्राम पंचायत अमेठी जदीद का है । यहां के जागरूक किन्तु पीड़ित ग्रामीणों ने दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा कि दिनांक 14/03/2024 दिन गुरुवार स्थान पंचायतघर में पूर्व सूचना के अनुसार सभा की बैठक बुलाई गई । जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्यामलता ने की थी । गत कार्रवाई की पुष्टि पर विचार पर बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों व ग्राम वासियों के सामने समस्त गत कार्यवाही को पढ़कर सुनाया गया । जिसकी सभी ने सर्व सम्मति से पुष्टि की । तथा प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया था । बैठक में कार्य योजना रजिस्टर में क्रमांक संख्या 15 पर अनीश के घर से इनामुद्दीन के घर तक नाली व ब्रिक कार्य के लिए जिसकी लागत ₹418000 का प्रस्ताव पारित करवाए जाने हेतु दर्शाया गया है । जो कि शासन द्वारा स्वीकृत भी किया गया बताया गया था ।
किन्तु वर्तमान समय में इनामुद्दीन के घर तक नाली व ब्रिक कार्य का निर्माण कार्य नहीं करवाया जा रहा है । वर्तमान प्रधान श्याम लता के द्वारा जो निर्माण कार्य करवाया जा रहा है वर्तमान समय पर ( सचिव ) ग्राम पंचायत अधिकारी निपेंद्र शर्मा की निगरानी में यह निर्माण कार्य चल रहा है और वर्तमान समय पर जो रोड निर्माण कार्य हो रहा है । उससे जुडी समस्या और शिकायत बताते हुए कहा गया है कि रोड निर्माण कार्य के साथ-साथ एक तरफ नाली निर्माण कार्य नहीं करवाया जा रहा है ।, नाली निर्माण दोनों और होना आवश्यक है । जिससे कि रोड का पानी और घरों के निकास का पानी बाहर निकल कर नाली के माध्यम से सही से पानी का निकास हो सके । इसके संबंध में नाली निर्माण कार्य हेतु जब वर्तमान प्रधान श्याम लता से अनुरोध किया गया कि आप रोड के साथ में दोनों और नाली निर्माण कार्य करवा दीजिए । जिससे कि रोड पर बने लोगों के घरों के पानी का निकास सही से हो सके यदि दोनों तरफ नाली निर्माण कार्य नहीं होगा तो रोड जल्द ही खराब हो जाएगा । और नाली का निर्माण न होने की दशा में घरों का गंदा पानी भी वहीं पर भरने लगेगा । जिससे गंदगी से लगातार बीमारियों के फैलने की भी समस्या उत्पन्न हो जाएगी और पानी का बहाव या निकास भी नहीं हो पाएगा । दूसरी शिकायत और समस्या बताते हुए कहा कि अनीश के घर से इनामुद्दीन के घर तक नाली व ब्रिक कार्य कराया जाना है । मेन रोड से मेरे घर तक यह रोड आई हुयी है । मेरा घर इस कार्ययोजना के अंतर्गत आता है और ये पूरी रोड बन रही है । अंत में इनामुद्दीन के घर के सामने नहीं बन रही है । इनामुद्दीन के घर के सामने रोड निर्माण कार्य नहीं करवाया जा रहा है । इनामुद्दीन का घर और मेरा घर आमने सामने है और उस गली के अंत में हम दोनों के घर है । आखिर क्या कारण और वजह हो सकती है । जिसके चलते हम दोनों घरों के सामने रोड निर्माण कार्य नहीं करवाया जा रहा है । रोड निर्माण कार्य के अंत में केवल हम दोनों के ही घर स्थित हैं । लेकिन हमारे दोनों घरो के सामने कच्चा रास्ता छोड़ दिया गया है । हम दोनों घरो के सामने छोड़कर पूरी रोड बनवाई जा रही है । हम दोनों घरो के ठीक सामने जो जगह बच रही है उस पर भी रोड निर्माण कार्य करवाया जाए । जिससे निर्माण कार्य पूरा और सही ढंग से हो सके ।
ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun