Shamshabad news–पैसा ही नहीं तो कैसा रक्षाबंधन पर्व

Picsart 23 08 14 13 38 02 524 1

Shamshabad news–- खुशहाली तो चढ़ चुकी बाढ़ की विनाशकारी लीला की चपेट में

शमसाबाद / फर्रुखाबाद
गंगा में आई विनाशकारी बाढ़ के सैलाब में अपना सब कुछ गंवाने वाले मायूस बाढ़ पीड़ितो ने बदहाल किस्मत पर अफसोस जताते हुए कहा जब आर्थिक खुशहाली नहीं तो काहे का रक्षा बंधन का पर्व। दो वक्त की रोटी के लिए जीवन से संघर्ष करना पड रहा है। तो ऐसे में पर्व की खुशियां कहां से आएगी भला।
जानकारी के अनुसार इसे गंगा कटरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों का दुर्भाग्य कहे तो ज्यादा बेहतर होगा। क्योंकि पिछले सवा महीने से गंगा कटरी क्षेत्र में विनाशकारी बाढ़ का सैलाब गरीब मजदूर तथा किसानों की बर्बादी का कारण बना हुआ है ।जल सैलाब जिसकी जद में खेत खलिहानों से लेकर गांव गली तक देखे जा रहे है। इस बाढ़ के सैलाब में दर्जनों गांव के सैकड़ों गरीब किसानों की हजारों बीघा फसलें जिसे हजारों लाखों की कीमत से तैयार की थी। बर्बाद हो गई। बाढ़ के सैलाब में बर्बाद हुए गरीब किसानों का कहना था कि फसलों के नाम पर उन्होंने हजारों लाखों रुपए का कर्जा लिया था। इस शर्त पर फसले तैयार होने के बाद जब बाजार में विक्रय किया जाएगा तो सबसे पहले कर्जा अदा कर दिया जाएगा। अफसोस किसानों का दुर्भाग्य जो इस बार गंगा में आई विनाशकारी बाढ़ में सब कुछ बर्बाद हो गया। किसानों के अनुसार ऐसी तमाम फसले थी। जिससे भविष्य में मुनाफा होने का अनुमान था। लेकिन बाढ़ के विनाशकारी प्रकोप ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा , हर तरफ बर्बादी का मंजर देखा जा रहा है। गरीब मजदूर किसानों की माने तो बताया जा रहा है गंगा कटरी क्षेत्र में लगभग सबा दर्जन से भी ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट मे आने से बर्बाद हो गए यहां के गरीब किसानों की हजारों बीघा फसले जलमग्न होकर खराब हो गई। जान बचाने के लिए घर से बेघर सड़क किनारे डेरा जमा कर बाढ़ के समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। इस समय में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कर भी रहे हैं। बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में ग्राम कासिमपुर तराई जमुनियन नगला समोचीपुर चितार समोचीपुर तराई बांस खेड़ा पहलानी दक्षिण भगवान पुर नगला बसोंला जैतपुर चौराहार तथा मंझा सहित ऐसे कई गांव है जहां बर्बादी का नजारा साफ साफ देखा जा रहा है। बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर गए। वहीं लोगों को शमशाबाद- जलालाबाद मार्ग पर सड़क किनारे डेरा जमा कर जीवन यापन करते हुए देखा जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है इन लोगों के आगे जहां एक ओर रोजगार की समस्या बनी हुई है ।वहीं दूसरी ओर आर्थिक बर्बादी गरीब मजदूर किसानों को बेहाल किए हुए हैं। ऊपर से दो वक्त की रोजी-रोटी बाढ़ पीड़ितों को खून के आंसू रुला रही हैं ।अगर देखा जाए तो रक्षाबंधन का त्योहार जिस हिंदू समाज में हर्षोंल्लास के बताबरण में मनाया जाता है। इस त्यौहार पर जहां एक ओर बहनें अपने भाइयों की कलाइयों पर राखियां बांध माथे पर तिलक लगाकर दीर्घायु की कामनाएं करती हैं। वहीं दूसरी ओर भाई भी बहनों को जीवन रक्षा का वचन देते हैं ।कहते हैं बहन कहीं भी हो लेकिन बहन तो बहन होती। रक्षाबंधन के त्योहार पर बहन का कलेजा काफी बड़ा हो जाता है और त्योहार के दिन अपने भाई के घर पहुंच ही जाती है। जहां खुशियों के माहौल में भाई के माथे पर तिलक लगाकर कलाई पर राखी बांध दीर्घायु की कामनाएं करती हैं। लेकिन इस बार गंगा में आई विनाशकारी बाढ़ ने सैकड़ो भाई और बहनों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। सड़क किनारे डेरा जमा कर जीवन यापन करने वाले लोगों को समझ नहीं आ रहा कि आखिर में इस बुरे वक्त में रक्षा बंधन त्यौहार की खुशियां कैसे मनाई जाए। बाढ़ पीड़ित लोगो का कहना था दुख की इस घड़ी में उन्हें त्यौहार नजर नहीं आता जब खुशहाली नहीं तो काहे का त्यौहार।
फिलहाल एक लंबे समय से बाढ़ की समस्यायों से जूझ रहे बाढ़ पीड़ितों को इस बार नहीं सूझ रहा रक्षाबंधन का त्यौहार। आखिर त्यौहार की खुशियां वे कैसे व्यवस्था कर मनाएं।

शमशाबाद से नरेश गंगवार की रिपोर्ट।

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes