Shamshabad news– –लायंस क्लब के आयोजन में जनप्रतिनिधियों द्वारा उपलब्ध कराई गई बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री

Picsart 23 08 09 13 17 49 105

Shamshabad news–शमशाबाद / फर्रुखाबाद लायंस क्लब कायमगंज के तत्वावधान में समाज जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कंपिल तथा ढाई घाट शमसाबाद में बाढ़ पीड़ितों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई। जानकारी के अनुसार कंपिल तथा शमशाबाद बाढ़ पीड़ित क्षेत्र जहा पिछले 40 दिनों से भी ज्यादा बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के लोग इधर उधर सड़क किनारे डेरा जमा कर जैसे तैसे गुजर बसर कर रहे हैं । सबसे बड़ी समस्या खाने पीने की है। क्योंकि आर्थिक समस्याओं के चलते उन्हें खाने पीने की समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। ऐसी हालातों में कभी न कभी कोई न कोई जनप्रतिनिधि मौके पर आकार राहत सामग्री उपलब्ध करा ही देता है । किसी के द्वारा राहत सामग्री तो किसी के द्वारा लंच पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में कपिल तथा शमशाबाद क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में समाज सेबी जनप्रतिनिधियों द्वारा बाढ़ पीड़ितो को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई । इस मौके पर राम प्रकाश गुप्ता मंडल अध्यक्ष, नवनीत निगम ,राजेंद्र सिंह मेहरोत्रा ,सत्य प्रकाश, संत गोपाल, अरविंद माहेश्वरी, दिनेश गंगवार ,शशि जैन ,आलोक कुमार ,राम चरन अग्रवाल ,आलोक रस्तोगी ,मनोज रस्तोगी, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बाढ़ राहत सामग्री का वितरण लाइंस क्लब कायमगंज की ओर से समाज सेवियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।वही इस अवसर पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टर अतुल गंगवार द्वारा बाढ़ पीड़ितो को आई फ्लू से संबंधित आई ड्रॉप वितरित किए गए।

शमशाबाद से नरेश गंगवार की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes