Shamshabad news–शमशाबाद/ फर्रुखाबाद बंद पड़े तंबाकू व्यापारी के मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 65,000 रु० की नगदी तथा सोने चांदी के आभूषण उड़ाए । घटना की सूचना के बाद सीओ कायमगंज तथा फिंगरप्रिंट ने टीम मौके पर जांच पहुंचकर जांच पड़ताल की।
नगर में घटी चोरी की घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में दहशत। अब तक कई चोरियां हुई किन्तु किसी का भी खुलासा नहीं । पुलिस की कार्यशाली पर एक बार फिर लगे सवालिया निशान ।जानकारी के अनुसार शमशाबाद नगर के मोहल्ला फतेहचंद निवासी कृष्णकांत गुप्ता उर्फ नीतू गुप्ता पुत्र सुमन प्रकाश गुप्ता के बंद पड़े मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब उनकी भतीजी सुबह अपने घर से बाहर निकल रही थी। इस दौरान जब पीड़ित के घर का मुख्य गेट का ताला टूटा देखा तो उसके पैरों के नाचे से जमीन खिसक गई। उसी दौरान तंबाकू ब्यबसाई के पुत्र श्याम गुप्ता ने भी जब यह नजारा देखा तो उसके भी होश उड़ गए। क्योंकि अंदर सामान बिखरा हुआ था। घटना की सूचना पीड़ित तंबाकू व्यापारी को दी। जिस पर मौके पर पहुंचे तंबाकू व्यापारी ने घटना की जांच पड़ताल की। बताया गया है तंबाकू व्यापारी कृष्ण कांत गुप्ता तीन भाई हैं। तीनों भाई एक ही सम्मिलित मकान में रह रहे थे। लेकिन कुछ दिनों पूर्व आपसी बंटवारा हो जाने के कारण बड़े भाई गुड्डू तथा छोटे भाई दीपक अलग-अलग बंटवारे के मकान में रह रहे थे। जबकि तंबाकू व्यवसाय के घर ताला पड़ा था। वह किराए के मकान में रह रहे थे। जिसका अज्ञात चोरों ने लाभ उठाया । तंबाकू व्यापारी के अनुसार अज्ञात चोर मुख्य गेट का ताला तोड़ घर के अंदर दाखिल हुए तथा अलमारी आदि के ताले तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की इस घटना में 65,000रु० की नगदी सोने की दो अंगूठी एक मंगलसूत्र वजन लगभग 18 ग्राम तथा घरेलू सामान चुरा ले गए। घटना की सूचना शमशाबाद थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच पड़ताल करते हुए सूचना उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे सीओ कायमगंज ने जांच पड़ताल की। वहीं जनपद मुख्यालय से आई फिंगरप्रिंट टीम के सदस्यों ने भी जांच पड़ताल कर नमूने एकत्रित किए। पीड़ित तंबाकू व्यापारी ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ शमशाबाद पुलिस को तहरीर दी। मालूम रहे इससे पूर्व में भी शमशाबाद शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र में कई चोरी की घटना हो चुकी। जिसका शमसाबाद थाना पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी। एक समय था जब लोग शमशाबाद थाने का चार्ज लेने वाले तेज तर्राक थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी के तेज तर्राकी के कार्यों की चर्चाएं कर रहे थे। आज कल बो चर्चाएं भी आम जनमानस की नजर में धूमिल होती नजर आ रही है। यही कारण है अज्ञात चोर सक्रिय हो, आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। इतना सब कुछ होने के बाबजूद भी थाना पुलिस किसी भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी। जो आम जनमानस की नजर में एक चिंता का विषय बना हुआ है
शमशाबाद से नरेश गंगवार की रिपोर्ट।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct