Shamshabad news–संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अधेड़ का शव तालाब में मिला

IMG 20230829 WA0112

Shamshabad news,–शमशाबाद / फर्रुखाबाद 29 अगस्त 2023 संदिग्ध परिस्थितियों में मृत 48 वर्षीय अधेड़ का शव तालाब में पडा पाया गया। घटना की सूचना के बाद घर परिवार में कोहराममच गया। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर, जांच पड़ताल जारी। शमशाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार शमशाबाद रोशनाबाद मार्ग पर नगर के मोहल्ला अलेपुर पीत धोलेश्वर जहा रामलीला मैदान के पास जहारत के निकट तालाब है ।उसी में मंगलवार की सुबह एक 48 वर्षीय अधेड़ का शव पानी में तैरता हुआ पाया गया।सवेरे सोच क्रिया के दौरान जब लोगों ने अधेड़ का शव तालाब के पानी में तैरता हुआ देखा तो इस बात की चर्चा जंगल में आग की तरह फैल गई। सूचना के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ में कुछ लोगों ने घटना की सूचना शमसाबाद थाना पुलिस को दी । सूचना के बाद मौके पर पहुंची शमशाबाद थाना पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलबाकर सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी कायमगंज मौके पर पहुंचे। तथा जांच पड़ताल की। बताया गया है कि तालाब में किसी अज्ञात व्यक्ति के शव के मिलने की सूचना पर पीड़ित परिवार भी मौके पर गया। जहां मृतक की बेटी ने पिता चुन्ना खां पुत्र अख्तर खां निवासी मीरा दरवाजा उम्र 48 वर्ष के रूम में पहचान की। उधर पिता का शब देख बेटी दहाड़े मारकर रोने लगी। बही पीड़ित परिवार भी बिलख रहा था। परिजनों की माने तो बीते दिवस की शाम मृतक यह कहकर घर से गया था , कि वह अब घर वापस नहीं आयेगा ।जब शाम तक वापस नहीं आया तो पीड़ित परिजनों ने देर रात्रि खोज की मगर पता नही चला। सुबह के वक्त लोगों की सूचना पर परिवार के लोगों ने मौके पर जाकर पहचान की। शमशाबाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामें की प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भिजवा दिया। सूत्रों की माने तो अधेड शराब पीने का आदी था। वहीं दूसरी ओर टीवी रोग से भी पीड़ित चल रहा था। मौके पर मौजूद लोग तरह-तरह की चर्चाये करते हुए इस बात की आशंकाएं जाता रहे थे कि हो सकता है अधेड़ ने बीमारी से तंग हो तालाब में कूद कर आत्महत्या की हो। घटना के संबंध में शमशाबाद पुलिस का कहना था। वृद्ध का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। फिलहाल पीड़ित परिवार द्वारा शिकायती पत्र नहीं दिया गया।

शमशाबाद से नरेश गंगवार की रिपोर्ट।

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes