Kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 4 मई 2023
कहा भी जाता है, और यह सच भी है की दुनिया में मां से बड़ा न तो कोई हितेषी होता है और ना ही संरक्षक, मतलब की मां किसी भी स्थिति में अपनी संतान को तकलीफ में देखना ही नहीं चाहती। इतना ही नहीं मां अपने बच्चों को सही रास्ते पर लाने के लिए हर एक उपाय भी करती है ।लेकिन बदलते वक्त में आज बहुत से ऐसे युवा हैं । जो मां की मन की गहराई तथा उसके वात्सल्य प्रेम की हकीकत ही समझना नहीं चाहते। वे अपनी मनमानी करने को ही अपने लिए अच्छा मानते हैं। ऐसे ही युवा अपना भविष्य भी बर्बाद कर लेते हैं। बर्बादी के बाद केवल हाथ मलते रह जाते हैं। सत्य तो सत्य है ।उसे झुठलाया नहीं जा सकता । ठीक इसी तरह मां की ममता की अथाह गहराई को भी किसी भी यंत्र से मापा नहीं जा सकता। खैर जो भी हो आज जो घटना सामने आई। उससे तो यह साबित हो रहा है कि मनमानी करने वाली संतान के लिए मां भी कुछ मायने नहीं रखती। मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव खजुरिया मजरा कुआं खेड़ा का है। यहां के निवासी 23 वर्षीय सुल्तान पुत्र अफरीदी ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में घबराए परिजन उपचार के लिए युवक को कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। साथ आए तीमारदारों ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी हो चुका था। चिंतित उसकी मां अपने बेटे की यह बुरी आदत छुड़ाना चाहती थी। इसलिए वह उसे समझा कर , तो कभी-कभी डांट कर मना करती थी । साथ ही मां इस शराबी बेटे को घर के किसी न किसी काम में इसलिए लगाए रखना चाहती थी कि उसका ध्यान काम करने में लगा रहे। तो शायद वह हर समय शराब का सेवन न कर सके। लेकिन शराबी बेटा अपनी मां के इस अच्छे प्रयास से गुस्सा हो जाता था। बताया गया कि आज मां ने उसे कहीं ना जाने के लिए मना करते हुए घरेलू काम पर लग जाने के लिए कहा । इसी बात को लेकर मां बेटे के बीच मामूली विवाद हुआ। विवाद के बाद बताया जा रहा है कि गुस्साए युवक ने पहले सुरा का सेवन किया और इसके बाद मौत की अचूक दवा सल्फास की टेबलेट का सेवन कर लिया । अस्पताल लाए जाने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने सल्फास पीड़ित शराबी को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार सल्फास खाने से युवक अचेत अवस्था में आ चुका है । हालत गंभीर है । जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे युवक की जान बचेगी या फिर वह गंभीर खतरे में पहुंच जाएगा ।फिलहाल कुछ भी कहना संभव नहीं है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct