Lakhimpur khiri- जिलाधिकारी ने किया घटना से इनकार कहा शांतिपूर्ण ढंग से हुआ मतदान
लखीमपुर खीरी/ उत्तर प्रदेश 4 मई 2023
पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने के लिए उम्मीदवार को कई तरह के पापड़ बेलने पड़ते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं। फिर वह किसी भी पार्टी में हो। उनका टिकट उस राजनीतिक दल में पक्का ही माना जाता है। लेकिन स्थानीय नगर निकाय चुनावों में तो चुनाव से पहले ही सीटों का आरक्षण होने से स्थित साफ नहीं हो पाती है। ऐसे में बहुत से उम्मीदवार जो आरक्षण के कारण सीट बदलने से चुनाव नहीं लड़ पाते । वे कोशिश करते हैं कि उनके किसी खास समर्थक को ही पार्टी का सिंबल मिल जाए। संभवत ऐसे नेता इस काम में सफल भी हो जाते हैं। क्योंकि पार्टी में उनकी अपनी पहुंच काम आ जाती है। लेकिन अन्य प्रत्याशी टिकट पाने में ही बहुत कुछ मेहनत करने को मजबूर हो जाते हैं और अंत में जब टिकट मिल जाती है तो जीत के लिए रात दिन मेहनत करके पूरी जोड़-तोड़ लगाते हैं ।जब मतदान का समय आ जाता है। तो हर उम्मीदवार अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से अपने समर्थक या फिर जिन मतदाताओं पर उसे भरोसा होता है। उन्हें बूथ तक भेजने के लिए भी कड़ी मेहनत करते हैं। आज प्रथम चरण के मतदान में कई जिलों में स्थानीय नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया प्रातः सवेरे से ही शुरू हो चुकी थी। बताया गया कि जनपद लखीमपुर खीरी में मतदान के दौरान डीएस इंटर कॉलेज के पास भाजपा और सपा समर्थक भिड़ गए। हंगामा होता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच भीड़ में से किसी ने भाजपा प्रत्याशी की कार पर ईंट फेंक कर मार दी, । अब पत्थर उछालने वाले ने चाहे साजिश बस या फिर जानबूझकर पत्थर उछाला हो।यह बात तो निश्चित तौर पर कहना फिलहाल संभव नहीं है। किंतु मारे गए पत्थर से एक कार का शीशा टूट गया । घटना का दृश्य एक वीडियो के द्वारा सामने आ रहा है। उछाले गए पत्थर से टूटे कार के शीशे की घटना को अंजाम देने का आरोप यहां की भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह के पति अवधेश सिंह ने सपा प्रत्याशी रमा वाजपेई के पति मोहन वाजपेई के लोगों पर लगाते हुए कहा कि उनकी गाड़ी पर हमला जानबूझकर इन्हीं ने कराया था। जिससे उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया। हालांकि जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी ने इस तरह की किसी भी घटना से इनकार करते हुए कहा कि अब तक ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। उनका कहना है कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है ।
मामला सुबह करीब 10 बजे का बताया जा रहा है । भाजपा प्रत्याशी के पुत्र इस कार में समर्थकों के साथ सवार थे। डीएस इंटर कॉलेज के पास किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। भाजपा प्रत्याशी के पुत्र का आरोप है कि सपा समर्थकों ने उनके साथ अभद्रता की। इसी दौरान उनकी कार का शीशा तोड़ दिया गया।हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए भीड़ को तितर बितर किया। उधर, आर्य कन्या कॉलेज पोलिंग बूथ पर पुलिस से भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प होने की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर संदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करा दिया है। समाचार लिखे जाने तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी थी। कहीं से किसी भी प्रकार की किसी अप्रिय या बूथ कैपचरिंग अथवा मतदान में व्यवधान डालने जैसा कोई समाचार नहीं है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की कवायद में व्यस्त दिखाई दे रहा है। कार शीशा क्षतिग्रस्त होने के आरोप को सपा प्रत्याशी तथा उनके समर्थकों ने नकारते हुए कहा है कि उन लोगों ने किसी की भी गाड़ी का शीशा तोड़ने, पत्थर उछालने या किसी पर हमला करने का प्रयास ही नहीं किया है। उनका कहना था कि आरोप बेबुनियाद है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct