Kaimganj news दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा, विवाहिता ने कराई ससुरालीजनों पर एफ आई आर

Picsart 23 05 04 13 46 51 777

Kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 4 मई 2023
विवाहिता शिवानी पुत्री श्याम बाबू कश्यप निवासी ग्राम नगला धन थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद ने अपनी पीड़ा बताते हुए कोतवाली कायमगंज पुलिस को मुकदमा दर्ज करने हेतु तहरीर दी। उसके अनुसार विवाहिता का आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज के लालच में प्रताड़ित करते हुए उसे ससुराल से निकाल दिया है । ऐसी स्थिति में वह पूरी तरह बेबस और परेशान होकर अपने पिता के पास रहने को मजबूर है। उसका कहना है कि मेरे पिता ने माह जून 2020 में अपनी हैसियत के अनुसार नकदी तथा अन्य सामान दहेज में देकर कोतवाली कायमगंज के गांव अरियारा निवासी गोपाल पुत्र प्रताप के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उसका विवाह कर दिया था। लेकिन ससुरारी जन संतुष्ट नहीं हुए और बे अतिरिक्त दहेज के रूप में 50 हजार रुपया नकद, सोने की चैन तथा अंगूठी की मांग करने लगे। यह मांग पूरी ना होने पर ससुरालियों ने उसे मारना पीटना तथा प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिसकी सूचना मैंने अपने पिता को दी। मेरे पिता ने मेरी ससुराल पहुंच कर इन लोगों को समझाया बुझाया। लेकिन यह नहीं माने और अपनी अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी कराने के लिए इन सभी ने बड़ी बेरहमी से उसे मारा-पीटा तथा उसके जेवर कपड़े अन्य सामान छीन कर ससुराल से भगा दिया । कोई विकल्प न होने के कारण विवाहिता का कहना है कि वह मजबूर होकर अपने पिता के घर पर रहती है। दहेज के लोभी ससुराली जन कोई भी बात मानने को तैयार नहीं है ।पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सहायता की गुहार लगाई । कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति गोपाल ,सास अनीता, ससुर प्रताप ,देवर शिवम व ननद मधु एवं देवकी तथा नंदोई उपनेश,व राजेश के विरुद्ध आईपीसी की धारा 498a- 323 एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम धारा 3/ 4 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes