kaimganj news –ग्राम प्रधान ने ग्राम समाज की भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जे को रुकवाने की एसडीएम से की मांग

IMG 20230427 WA0013

कायमगंज /फर्रुखाबाद 28 अप्रैल 2023 कानून व्यवस्था से बेखौफ भू -माफिया लगातार सरकारी जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं । इस तरह की शिकायतें आए दिन सुर्ख़ियों में आती हैं। लेकिन फिर भी न जाने क्यों इस पर रोक नहीं लग पा रही है।

IMG 20230428 WA0011

इसी तरह की शिकायत लेकर आज तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत पचरोली महादेवपुर के ग्राम प्रधान अनिल कुमार उप जिलाधिकारी कायमगंज से लिखित शिकायत करने पहुंचे । दिए गए शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान ने कहा है कि नवीन परती भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है । जिसे जनहित में रुकवाया जाना आवश्यक प्रतीत होता है। ग्राम प्रधान ने कहा कि नवीन पर्ती भूमि गाटा संख्या 462 रकवा0-049हे० है। इस भूमि पर ग्राम पचरोली निवासी वीरपाल पुत्र सुखराम ने अवैध कब्जा कर रखा है। इनके द्वारा इस समय भी अवैध ढंग से ही इसी भूखंड पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने बताया कि इस जमीन की पैमाइश हल्का लेखपाल द्वारा करके निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा गया। साथ ही मैंने भी इसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन अवैध निर्माण करने वाले नहीं माने। वे लगातार अवैध कब्जा कर रहे हैं। प्रधान द्वारा उप जिलाधिकारी से अनुरोध कर कहा गया है कि कृपया किए जा रहे अवैध निर्माण को तत्काल रुकवा कर इनके कब्जे से ग्राम समाज की सरकारी भूमि, नवीन परती जमीन, को मुक्त कराया जाए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes