Kaimganj news –कायमगंज/ फर्रुखाबाद 28 अप्रैल 2023
काफी अर्से बाद आज एक बार समाजवादी पार्टी के नेताओं तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं में सौहार्दपूर्ण माहौल में एकता दिखाई दी । सभी नेता आपस में विचार विमर्श करते हुए चुनावी रणनीति पर व्यस्त दिखाई दे रहे थे।
अवसर था आज नगर पालिका परिषद कायमगंज के सपा समर्थित उम्मीदवार रजनीश यादव के चुनाव कार्यालय उद्घाटन का। सभी सपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष ध्वनि के साथ तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उद्घाटन संपन्न कराया। कार्यालय का उद्घाटन पूर्व राज्यमंत्री वरिष्ठ सपा नेता सर्वेश अंबेडकर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त नगरवासी भी उपस्थित दिखाई दे रहे थे ।
उद्घाटन अवसर पर सपा के दिग्गज नेताओं में शुमार पूर्व सांसद चंद्र भूषण सिंह उर्फ मुन्नू बाबू एवं पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर , रामप्रकाश उर्फ कल्लू यादव, सपा नेता अन्ने खाँ, रामशरण कठेरिया, पूर्व विधायक अजीत कुमार कठेरिया , मन्नान खां तथा सभी दिग्गज सपाई एक मंच पर दिखाई दिए। सभी ने हुंकार भरते हुए कहा कि हमारी लड़ाई सिर्फ भाजपा से है। पूरे प्रदेश में जातिवादी जहर घोला जा रहा है।
जबकि महंगाई भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है । पूर्व सांसद चंद्र भूषण सिंह उर्फ मुन्नू बाबू ने सभी को एकजुट होकर सपा के नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी रजनीश यादव को भारी मतों से जिताने की अपील की, वही सर्वेश अंबेडकर ने भी आए हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं जनता से अपील करते हुए कहा की आने वाली 11 तारीख को यह दिखा देना है की जो अखिलेश यादव ने कायमगंज नगर पालिका अध्यक्ष की टिकट रजनीश यादव को देकर यह साबित कर दिया, कि गरीब को भी अमीर की तरह ही जनतंत्र में भागीदारी करने का पूरा अधिकार होता है ।
इसलिए लोकतंत्र के चुनावी पर्व में सभी की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।आज हम सबको मिलजुल कर रजनीश यादव के चुनाव में लगना है और यहां की सीट अखिलेश यादव की झोली में डालना है। इसके अलावा प्रताप सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे ।वहीं पूर्व विधायक अजीत कठेरिया ने अपने उद्बोधन में मतदाताओं से मार्मिक अपील करते हुए 11 तारीख को साइकिल चुनाव चिन्ह पर ही ध्यान रख कर अच्छे खासे मतों की संख्या के अंतर से पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की । उद्घाटन अवसर पर वक्ताओं ने वर्तमान परिदृश्य पर अपनी स्पष्ट राय व्यक्त करते हुए कहा कि समय का तकाजा है परिवर्तन,= परिवर्तन से ही विकास संभव हो सकता है। विकास की सोच सिर्फ और सिर्फ समाजवादी विचारधारा ही है। इसलिए हम सब मिलकर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को विजई बनाने का सफल प्रयास करें । एकजुटता के साथ मिल रहे समर्थन से पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखाई दे रहे थे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct