kayamganjnews कायमगंज/ फर्रुखाबाद 6 अप्रैल 2023
अतुलित बलशाली ,भगवान श्री राम के परम प्रिय भक्त, हनुमान जी की जयंती अवसर पर हनुमान सेवा समिति व हिन्दू जागरण मंच द्वारा आज नगर में भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा निकालकर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनकी जयंती मनाई गई।

चाक-चौबंद पुलिस व्यवस्था के साथ गमा देवी मंदिर से शोभा यात्रा विभिन्न आकर्षक झांकियों, जिनमें श्री राम दरबार, हनुमान जी ,भारत माता आदि की सुसज्जित झांकियां तथा स्वागत के लिए तोप का प्रतिरूप चिन्ह दर्शाते हुए प्रारंभ हुई और यहां से नगर भ्रमण के बाद प्राचीन धार्मिक स्थल हनुमानगढ़ी पर जाकर संपन्न हो गई। शोभायात्रा में खाटू श्याम की झांकी वानर सेना के करतव जैसी झांकियां भी सम्मिलित रहीं। इस मौके पर प्रदीप सक्सेना राजेश मिश्रा जिला संयोजक हिन्दू जागरण मंच प्रतीक भरद्वाज भानु सैनी अनूप चौबे पंकज गुप्ता शिवमंगल कौशल अवधेश यादव देवेंद्र यादव संजय कोरी दिलीप कौशल ऋषि पंडित विवेक पंडित अर्जुन बाथम जय सक्सेना सुरेंद्र सिंह। वही नगर में जगह जगह भंडारो का आयोजन किया गया। उधर हनुमानगढ़ी पर पहले से ही रामचरितमानस का पाठ हो रहा था। पाठ समापन के उपरांत स्थानीय एवं दूरस्थ तीर्थ स्थलों से पधारे सैकड़ों की संख्या में मौजूद संत जनों को आदर पूर्वक भंडारे का प्रसाद रूपी भोजन ग्रहण कराया गया।

इस अवसर पर आयोजकों ने सभी संतो को अंग वस्त्र, बर्तन, फल, दक्षिणा देकर सम्मानित करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में हवन के मुख्य यजमान गौरव गुप्ता रहे। वही श्री हनुमानगढ़ी के ट्रस्ट अध्यक्ष सत्य प्रकाश अग्रवाल, डॉ मिथिलेश अग्रवाल एवं पवन गुप्ता, रमाकांत शुक्ला, मनोज कौशल, अमित सेठ, दीपक राज अरोड़ा, सुधाकर दुबे ,सुधीर गुप्ता ,नरेंद्र गुप्ता, अभिषेक पोरवाल, सुखदेव दुबे, सुरेश पुजारी, गोपाल मिश्रा, मयंक दुबे ,सुमंत गुप्ता ,कुलदीप भारद्वाज, सुग्रीव गुप्ता, दीपक गुप्ता, आदि भक्तजन संत सत्कार तथा भंडारे व्यवस्था में अपना सहयोग देते हुए नजर आ रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए शोभायात्रा से लेकर भंडारा स्थल तक भारी पुलिस बल के साथ अन्य अधिकारियों के अलावा एसडीएम संजय सिंह सीओ सोहराब आलम कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश पाल, कस्बा इंचार्ज हरिओम त्रिपाठी शिवकुमार पिपल उपस्थित रहे। समाचार लिखे जाने तक हजारों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को भंडारे का भोजन ग्रहण करते हुए प्रसाद वितरित किया जा रहा था। भंडारा देर रात तक चलने की संभावना है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug