kayamganjnews
वही ताबड़तोड़ चोरियों के मामले में खुलासा न होने के बाद भी एक पीडित कृषक ने कराया मुकदमा दर्ज
कायमगंज / फर्रुखाबाद 6 अप्रैल 2023
अभी इसी माह की 4 तारीख को कायमगंज अचरा मार्ग पर स्थित ग्राम शिववरई मठ के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से उसमें सवार 35 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इनमें से चार की हालत बेहद नाजुक होने पर उन्हें डॉ राम मनोहर लोहिया रेफर किया गया था। यहां से शिवानी नाम की महिला को उपचार के लिए आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई ले जाया गया था। जहां उपचार के दौरान ही उसकी दुखद मौत हो गई थी। इस दुर्घटना के बाद कोतवाली कायमगंज पुलिस की आंखें खुली और उसे याद आया कि ट्रैक्टर ट्राली से सवारियां ढोना शासन स्तर से ही प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके बाद कोतवाली में तैनात एसआई शिवकुमार ने तहरीर की औपचारिकता पूर्ण करते हुए ट्रैक्टर संख्या यूपी 76 एडी 8156 मय ट्राली इसके चालक कालीचरण पुत्र रामशरण तथा मालिक चंद्रपाल पुत्र श्री राम दोनों निवासी मीरगंज कोतवाली कायमगंज के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337, 338, 188 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर तथा ट्राली को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए कोतवाली परिसर में लाकर खड़ा कर दिया।
इनसैट:- ताबड़तोड़ चोरियां लेकिन खुलासा नहीं हो सका:-
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के तराई इलाके में एक के बाद एक कृषि उपकरणों की चोरों द्वारा लगातार की जा रही चोरी से ग्रामीणों में खासा भय युक्त आक्रोष पनप रहा है।
इस संबंध में कृषक अशोक कुमार राजपूत पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम महमदीपुर ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि चोरों द्वारा उसके खेत से 11 व 12 नवंबर की रात को एक पंप सेट का पंखा खोल कर चोरी किया गया। वहीं उसी रात उसके भाई दुन्दीसिंह के खेत पर बने कमरे का ताला तोड़कर चोरों द्वारा बिजली मोटर तथा पंखा चुरा लिया गया है। अपनी तहरीर में अशोक कुमार ने यह भी बताया कि इससे पहले उसके यहां के 8 लोगों की भी चोरी हो चुकी है। उनके नाम उसने प्रदीप कुमार, मानसिंह, नंदलाल, सतीश चंद्र, हरपाल, बालिस्टर, कप्तान सिंह एवं सतीश चंद पुत्र तोताराम बताते हुए इनके यहां से चोरी हुए सामान का जिक्र किया है। पीड़ित का कहना है की आज तक पुलिस किसी भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। खैर पुलिस ने इतनी चोरियों के बाद अशोक कुमार की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के विरुद्ध आईपीसी की धारा 379 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया। अब इन पीड़ितों को घटनाओं के खुलासा का इंतजार है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug