kayamganjnews
कायमगंज / फर्रुखाबाद 6 अप्रैल 2023
प्रबंध निदेशक द०वि०वि०नि०लि० आगरा ने मुख्य अभियंता( वितरण) कानपुर द्वारा की गई जांच में आरोपी पाए जाने पर उपखंड अधिकारी विद्युत कायमगंज अरविंद कुमार को निलंबित करते हुए कार्यालय मुख्य अभियंता (वितरण) बांदा क्षेत्र से संबद्ध कर दिया है।

जारी निलंबन पत्र में कहा गया है कि इनके द्वारा गलत रीडिंग पोस्ट किए जाने बिलों के संशोधन वितरण का विश्लेषण करने पर ज्ञात हुआ कि विलो में 1लाख से 2 लाख तक की धनराशि संशोधित की गई। आरोप है कि उपभोक्ताओं को गलत बिल जारी होने तथा बिल संशोधन हेतु उपभोक्ताओं को बेवजह परेशान किए जाने से विभाग की छवि धूमिल हो रही थी। शिकायत के उपरांत उत्तर प्रदेश शासन तथा पा०का०लि० द्वारा इसे गंभीरता से लिया गया और जांच तथा कार्यवाही के सख्त निर्देश जारी किए गए थे। जांच के समय पता चला कि उपखंड अधिकारी विद्युत कायमगंज अरविंद कुमार द्वारा इस उपखंड के अंतर्गत लगातार बिलो का संशोधन करने एवं गलत बिल प्रेषित करने वाली विलिंग एजेंसी के विरुद्ध भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। जांच के दौरान उनका यह कृत्य गलत कार्य करने वाले से इनकी मिलीभगत का मामला माना गया। इसलिए उनके इस कृत्य को गंभीर कदाचार की श्रेणी में मानते हुए उपखंड अधिकारी के विरुद्ध यह कार्यवाही की गई है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct