कायमगंज / फर्रुखाबाद 31 मार्च 2023
बंदरों का आतंक जारी ,वृद्ध महिला को बंदरों ने दौड़ाया, छत से गिरकर महिला गंभीर रूप से हुई घायल। घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर निवासी कैलाश चंद्र की 60 वर्षीय पत्नी रामकली के साथ आज सुबह घटित हुई। बताया गया कि महिला रामकली अपने मकान की छत पर बैठी हुई थी। इसी दौरान एक बंदरों का झुंड वहां पहुंच गया, और महिला के ऊपर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों के हमले से घबराई वृद्धा नीचे उतरने का प्रयास कर रही थी। किंतु घबराहट में असंतुलित होकर वह छत से जमीन पर जा गिरी। घटना में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। घबराए परिजन महिला को लेकर कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां से उसे डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है। कायमगंज नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादातर स्थानों पर इस समय बंदरों का आतंक व्याप्त है। आए दिन कहीं न कहीं, किसी न किसी को बंदर हमला करके घायल कर रहे हैं। बंदरों पर नियंत्रण करने के लिए ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को चाहिए कि वह इन्हें पकड़कर किसी सुरक्षित वन क्षेत्र में पहुंचा दे। जिससे इनके आतंक से छुटकारा मिलेगा। साथ ही बंदरों की जान भी जोखिम में नहीं पड़ेगी। लेकिन क्या ऐसा हो पाएगा। यह कहना बहुत मुश्किल है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct