बाइक तथा ऑटो की भिड़ंत में दो महिलाओं सहित चार घायल सभी की हालत गंभीर

Picsart 23 03 31 21 22 08 303

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 31 मार्च 2023
बाइक तथा ऑटो रिक्शा की आमने-सामने हुई टक्कर का मामला कायमगंज – अलीगंज मार्ग पर स्थित गांव सुमौर के सामने का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा अलीगंज के मोहल्ला कलंदरान निवासी खलील अहमद की मौत की सूचना पर उनकी पत्नी मूल रूप से प्रयागराज (इलाहाबाद) की निवासी मुन्नी देवी अपनी बहन मीना देवी पत्नी लव कुश के साथ अलीगंज आई हुई थी। यहां से मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद दोनों बहने अलीगंज से ही टेंपो पर सवार होकर प्रयागराज( इलाहाबाद) जाने के लिए कायमगंज रेलवे स्टेशन आ रही थी। यदि वह यहां आ जाती तो यहां से रेल मार्ग द्वारा प्रयागराज के लिए प्रस्थान करने वाली थी। लेकिन टेंपो जब अलीगंज से चलकर कायमगंज की ओर आने के लिए गांव सुमौर के पास पहुंचा। उसी समय कस्बा अलीगंज के ही निवासी 25 वर्षीय वसीम पुत्र सलीम तथा 28 वर्षीय जाहिर पुत्र मुखूर दोनों बाइक सवार कायमगंज से अलीगंज की ओर जा रहे थे, तेज गति से आ रहे बाइक तथा टेंपो दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर लगते ही टेंपो पलट गया। जिससे महिला मुन्नी तथा उसकी बहन मीना देवी घायल हो गई। वही बाइक सवार वसीम तथा जाहिर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो अलीगंज के गांव भुरपुरा निवासी 50 वर्षीय गंगासरन पुत्र देवकीसरन चला रहे थे। दुर्घटना के बाद सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने सभी घायलों को लाकर कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण तथा प्रथम उपचार के बाद दोनों महिलाओं सहित चारों घायलों को हालत गंभीर बताकर डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना घायलों के परिजनों को भी दे दी गई है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes