भारतीय कृषक एसोसिएशन ने की ,किसान नेताओं पर दर्ज मुकदमें वापस लेने की मांग

Picsart 23 03 05 18 32 44 985

– जिले में रिश्वतखोरी भ्रष्टाचार तथा दलाली का किसान नेताओं ने लगाया आरोप
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 6 मार्च 2023
भारतीय कृषक एसोसिएशन की एक किसान पंचायत में निर्णय लेते हुए कहा गया है कि जनपद की अमृतपुर तहसील में किसान यूनियन भानू गुट, किसान समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। जहां किसी ने उनकी बात नहीं सुनी और न हीं समस्याओं का समाधान किया गया। तब उत्तेजित हुए किसान नेताओं ने तहसील में तालाबंदी कर दी। तालाबंदी करके किसानों ने कुछ भी गलत नहीं किया। क्योंकि अमृतपुर तहसील का प्रशासन किसान समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहा था। इस पर वहां के एसडीएम ने अपने पेशकार कौशलेंद्र मिश्रा द्वारा थाना अमृतपुर में भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष समेत 28 लोगों पर मुकदमा कायम करा दिया। किसान पंचायत में कहा गया कि प्रशासन यह न समझे कि किसानों पर आप मुकदमा कायम करेंगे तो मुकदमा आप लोगों पर भी हो सकते हैं। भाकिए ने कहा कि हमारा संगठन मुख्यमंत्री का पक्षधर है। मुख्यमंत्री हमारी बात सुनेंगे और अधिकारियों पर भी कार्यवाही होगी। किसान पंचायत में खुला आरोप लगाते हुए कहा गया कि उप जिलाधिकारी कायमगंज हो या अमृतपुर सब भ्रष्ट हैं। दलालों के माध्यम से वसूली कर रहे हैं। किसानों की नहीं सुन रहे हैं। अभी तो अमृतपुर में तालाबंदी की गई। हमारी कार्यवाही भी ऐसी होगी जिसमें जिले के अधिकारी परेशान हो जाएंगे। पूरे जिले में तालाबंदी की जाएगी। किसान नेताओं ने कहा कि इसलिए जिला प्रशासन तथा शासन से उनका कहना है कि जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी और 28 किसान यूनियन भानु पर लगाए गए मुकदमे तत्काल वापस करें। समय रहते मुकदमे वापस नहीं हुए तो जिले की शांति भंग के लिए जिले के जिलाधिकारी तथा एसपी जिम्मेदार होंगे। किसान नेताओं ने मांगे न माने जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी देते हुए कहा है कि संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही हो और उन्हें दंडित किया जाए। पंचायत में मुख्य रूप से मुन्ना लाल सक्सेना, विजय सिंह, रामवीर सिंह जाटव , रागिव हुसैन खान, प्रताप सिंह गंगवार ,रामदास वर्मा एडवोकेट ,शिवराज शाक्य, सुनील कुमार दुबे,आदि संगठन पदाधिकारी तथा सदस्य गण उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes